विजय माल्या को लोन यूपीए ने दिया, राहुल बताएं उनसे अपना रिश्ता: पीयूष गोयल

नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विजय माल्या ने अरुण जेटली से मिलने को लेकर जो बाते कही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है। गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने तो भगौड़ों के खिलाफ सख्त कानून लाने का काम किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि विजय माल्या को कर्ज यूपीए की सरकार में दिए गए। राहुल गांधी को विजय माल्या से अपने रिश्तों पर सफाई देनी चाहिए।

 Piyush Goyal says rahul gandhi clarifies relation with vijay mallya

गोयल ने कहा, जिस परिवार और पार्टी ने देश का पैसा लुटाया उसको जब हम वसूलने जा रहे है और उनके लिंक्स अब गांधी परिवार से सामने आ रहे तो कांग्रेस आज झूठ बोल कर अपना डिफ़ेन्स कर रही है। राहुल गांधी और विजय माल्या की जुगलबंदी है। यूपीए की सरकार ने विजय माल्या को लोन क्यों दिए और रिजर्व बैंक के ऊपर दबाव क्यों डाला गया? यूपीए सरकार ने माल्या को छूट क्यों दी? इन सबका राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी ने मामले को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा है कि वो यह साफ करें की क्या बात हुई। उन्होंने (जेटली) ने कहा कि कॉरिडोर में आकर माल्या ने बताया कि वह लंदन भाग रहा है तो फिर आपने सीबीआई या ईडी को क्यों नहीं बताया। अरेस्ट नोटिस को सूचना नोटिस में किसने बदला? वित्त मंत्री साफ करें कि क्या उनके लेवल पर डील हुई है या उनको ऊपर से आॅडर मिले थे ऐसा करने के लिए और फिर इस्तीफा देना चाहिए।

बैंक फ्रॉड मामले में फरार विजय माल्या ने बुधवार को लंदन में मीडिया के सामने कहा था कि भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे और लोन के सैटलमेंट की बात की थी। इस बयान के बाद भारतीय सियासत में तूफान आ गया है। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+