Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आधी रात को ऑटो चलाती इस महिला की तस्वीर वायरल, लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक महिला ड्राइवर ऑटो चला रही है। भारत में आज भी महिलाओं का ऑटो चलाना आम बात नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र में आज भी पुरुषों का बोलबाला है।

मुंबई। 21वीं शताब्दी में भी भारत में महिलाओं को अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। फिर चाहे उच्च शिक्षा की बात हो या लड़कों के बराबर आजादी की बात हो। भारत आज भी उन देशों में शुमार है जहां रात के वक्त महिलाओं का बाहर निकला 'सुरक्षित' नहीं माना जाता है। साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के बाद से सड़कें महिलाओं के लिए और भी ज्यादा असुरक्षित कही जाने लगी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आई है।

Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक महिला ड्राइवर ऑटो चला रही है। भारत में आज भी महिलाओं का ऑटो चलाना आम बात नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र में आज भी पुरुषों का बोलबाला है। इस तस्वीर में खास बात ये है कि ये महिला भरी दोपहरी में नहीं, बल्कि आधी रात में सड़कों पर ऑटो चला रही है। इस महिला की फोटो फिल्ममेकर विजेता ने ट्विटर पर शेयर की है, जिसे अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विजेता ने फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आधी रात को पोवई में मेरी कैब बंद हो गई। एक ऑटो को रोका और उसमें महिला ड्राइवर को देखकर हैरान रह गई। उसने मुझे घर छोड़ा और हमने कुछ देर तक बातें भी की।' विजेता ने आगे लिखा, 'कितना अच्छा लगता है ऐसे शहर में रहना जहां महिलाएं दिन के किसी भी वक्त बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करती हैं। काश ये ऐसा ही रहे।' विजेता कि इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

लोगों ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा कि ये बदलाव का एक संकेत है। कई लोगों का कहना है कि आजादी के 70 साल बाद भी हम ऐसी एक-आध महिलाओं को देखकर खुश हो जाते हैं। असली खुशी तो तब होगी जब महिलाओं के लिए आधी रात को बाहर निकलना आम बात होगी।

ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+