Deepveer Mumbai Wedding Recption: शाही अंदाज में दिखी दीप-वीर की जोड़ी, चारों ओर केवल इन्हीं के चर्चे, देखें तस्वीरें

Recommended Video

      Deepika Ranveer Mumbai Reception: Exclusive INSIDE VIDEO of Party; Watch Here | FilmiBeat

      मुंबई। हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन बुधवार को मुंबई के हयात होटल में दिया, जहां बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं, इस रिसेप्शन की पहली तस्वीर रणवीर सिंह ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दोनों मियां-बीवी काफी हसीन लग रहे थे, दोनों ने एक जैसे ही कास्टूयम पहने हुए थे और कहना गलत ना होगा दोनों एक-दूसरे के पूरक ही लग रहे थे।

      दीप-वीर का शाही लुक देखकर फैंस हुए क्रेजी

      दीप-वीर का शाही लुक देखकर फैंस हुए क्रेजी

      रणवीर सिंह द्वारा इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो गई, रणवीर जब दीपिका संग कैमरे के सामने आए तो रोमांटिक मूड में दिखाई दिए, इतना ही नहीं, रणवीर ने पापराजी के सामने ही जोरदार ठहाके लगाना शुरू कर दिया, जिस पर दीपिका भी हंसती हुईं दिखाई दीं, उन्हें समझ ही नहीं आया कि वो क्या रियेक्शन दें। फिलहाल सोशल मीडिया दोनों की तस्वीरों और चर्चाओं से ही भरा हुआ है।

      यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show के टीजर ने मचाई धूम, क्रेजी लोगों ने कहा-'किंग इज बैक'
      मुंबई से पहले बैंगलोर में हुआ था रिसेप्शन

      मुंबई से पहले बैंगलोर में हुआ था रिसेप्शन

      मुंबई रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन दिया गया था, बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।

      हनीमून पर नहीं जाएंगे दीप-वीर

      हनीमून पर नहीं जाएंगे दीप-वीर

      इस रिसेप्शन देने के बाद अब दीप-वीर थोड़ा आराम करेंगे लेकिन हनीमून पर नहीं जाएंगे क्योंकि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान दिया जाए।

      दीपिका नहीं कर रही हैं कोई पिक्चर

      दीपिका नहीं कर रही हैं कोई पिक्चर

      'सिंबा' इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं, वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं और अपने जीवन के नए दौर को वो पूरी तरह से इंज्वाय कर रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+