The Kapil Sharma Show के टीजर ने मचाई धूम, क्रेजी लोगों ने कहा-'किंग इज बैक'

Recommended Video

    The Kapil Sharma Show Season 2 Teaser REACTION; Must Watch| FilmiBeat

    मुंबई। आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जी हां, हम बात कर रहे हैं कि कपिल शर्मा शो के बारे में,जिनका नया शो दिसंबर में आने वाला है, मंगलवार शाम सोनी टीवी ने उनके शो का टीजर लॉन्च करके सारे कयासों पर विराम लगा दिया है, हालांकि टीजर में ये साफ नहीं कि कपिल का शो किस दिन आने वाला है लेकिन इतना तय है कि ये शो अगले महीने से शुरू होने वाला है।

    The Kapil Sharma Show के टीजर ने मचाई धूम

    उम्मीद के मुताबिक कपिल के शो का टीजर काफी जबरदस्त है, जैसे ही ये आउट हुआ, वैसे ही ये सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों ने इसे री-ट्वीट भी किया है तो वहीं काफी लोगों ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा है कि फाइनली किंग इस बैक

    लाफ्टर इज ए बेस्ट मेडिसीन'

    मालूम हो कि 'The Kapil Sharma Show' का टीजर बेहद ही टचिंग है जिसमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश की गई है, टीजर में दिखाया गया है कि कैसे कपिल के शो ने भारत के कोने कोने में रहने वाले हर वर्ग के तनाव और दुख को कम करने में उनकी मदद की है। टीजर में एक दिलचस्प लाइन है और वो लाइन है 'टीवी पर बस एक ही तो शो आता है जो इंडिया को एक साथ हंसाता है.. बल्कि अस्पताल में पड़ा एक मरीज भी इस शो को देखकर हंसे बिना रह नहीं पाता है जिसे देखकर नर्स भी मुस्कुरा उठती है और कहती है- 'लाफ्टर इज ए बेस्ट मेडिसीन'

    कपिल की वापसी पर फैंस हुए बेहद खुश

    लोगों ने कपिल की वापसी पर काफी खुशी जताई है और उनके नए शो के लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। लोगों ने कपिल के लिए लिखा है कि वेलकम बैक कपिल, आपका ही एक शो था जिसे हम पूरे घरवाले मिलकर एक साथ टीवी पर देखते थे और जिसे देखकर हमारी पूरी टेंशन खत्म हो जाती है, बस आप जल्दी से अब टीवी पर आइए।

    कपिल के शो के लिए क्रेजी हुए लोग

    कपिल के शो के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि देश से बाहर के भी लोगों ने ट्वीट किया है, कपिल के लिए बांग्लादेश की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है, वहां के लोगों के लिए लिखा है कि Thanks Sony TV for bringing our smile back. Love from Bangladesh.

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+