Dancing Uncle की हुई गोविंदा से मुलाकात,कहा-जीवन धन्य हो गया, देखें तस्वीरें

मुंबई। इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बने संजीव श्रीवास्तव के लिए वो लम्हा बेहद अनमोल था जिस वक्त उनकी मुलाकात उनके आइडियल स्टार गोविंदा से हुई। गोविंदा की तरह डांस करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले डांसिंग अंकल का ख्वाब 46 साल में तब पूरा हुआ, जब वो अपने मनपसंद सितारे से 'डांस दीवाने' के सेट पर मिले। आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री और डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित इस शो की जज हैं।

संजीव श्रीवास्तव मिले गोविंदा से

जहां दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक डांसिंग परफार्मेंश देकर लोगों का दिल जीत लिया। संजीव श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने गोविंदा से मिलने के लिए ऊपर वाले का धन्यवाद दिया है।

संजीव ने ट्वीट किया है कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया...

संजीव ने ट्वीट किया है कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया, इतनी खुशी, इतनी खुशी , इतनी खुशी मुझे आज तक नहीं हुई, बहुत बहुत धन्यवाद, भगवान आपका, इस ना भूलने वाले पल को देने के लिए।

संजीव श्रीवास्तव बने इंटरनेट सनसनी

आपको बता दें कि संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं और भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्हें प्यार से लोग डब्बू जी बुलाते हैं।

 सोशल मीडिया के हीरो बने संजीव श्रीवास्तव

सोशल मीडिया के हीरो बने संजीव श्रीवास्तव

अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले संजीव श्रीवास्तव के फैंस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों के बीच और सोशल मीडिया पर तो उनके डांस के चर्चे हो ही रहे हैं लेकिन उनकी तारीफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की थी।

कुछ तो खास बात है...

कुछ तो खास बात है...

सीएम ने उनके लिए एक ट्वीट किया था कि 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+