Video: सलमान खान के शो में पहुंचे डब्बू अंकल, डांस करते हुए ऐसे दी फ्लाइंग KISS
मुंबई। सोशल मीडिया पर 'डांसिंग अंकल' के नाम से मशहूर विदिशा निवासी संजीव श्रीवास्तव अब आपको सोनी टीवी के हिट शो 'दस का दम' में नजर आएंगे। गोविंदा की तरह डांस करने वाले संजीव श्रीवास्तव अगले हफ्ते इस शो का हिस्सा होंगे।

'दस का दम' में दम दिखाएंगे डब्बू अंकल
सोनी एंटरटेनमेंट ने 'दस का दम' के अगले हफ्ते का एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें डब्बू अंकल गोविंदा के गाने पर पूरी फॉर्म में डांस कर रहे हैं और सलमान खान हैं कि एकटक उन्हें देखे ही जा रहे हैं, इस वीडियो में एक जगह डब्बू अंकल सलमान खान को 'फ्लाइंग किस' दे रहे हैं, जिसे देखकर सलमान खान मुस्कुरा उठते हैं।
डब्बू अंकल ने शेयर की तस्वीरें
इससे पहले डब्बू अंकल ने सोशल साइट पर सलमान खान संग तस्वीरें भी शेयर कीं थी,जिसके बाद अब सलमान खान और सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डब्बू अंकल 'दस का दम' के सेट पर डांसिंग धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं।
A post shared by SALMAN KHAN TeaM (@beingsalmankhanteam) on
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंकल के फैन
गौरतलब है कि अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले संजीव श्रीवास्तव के फैंस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। खुद गोविंदा ने उनके डांस की तारीफ थी, बॉलीवुड हस्तियों के बीच और सोशल मीडिया पर तो उनके डांस के चर्चे हो ही रहे हैं लेकिन उनकी तारीफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की थी।

मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है...
सीएम ने उनके लिए एक ट्वीट किया था कि 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।'

संजीव श्रीवास्तव बने इंटरनेट सनसनी
आपको बता दें कि संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं और भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्हें प्यार से लोग डब्बू जी बुलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications