जब दीपिका को 'भाभी जी' कहने लगे फोटोग्राफर, ठहाके मारकर हंस पड़े रणवीर, वायरल Video
Recommended Video

मुंबई। हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन बुधवार को मुंबई के हयात होटल में दिया, जहां बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं, इस रिसेप्शन की पहली तस्वीर रणवीर सिंह ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दोनों मियां-बीवी काफी हसीन लग रहे थे, इस रिसेप्शन के फोटो सेशन के दौरान कुछ बेहद ही मजेदार चीजें भी हुई जिसे देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसने लगेंगे।

दीपिका को 'भाभी जी' कहने लगे फोटोग्राफ
दरअसल मीडिया के सामने पोज देते वक्त सारे फोटोग्राफरों ने दीपिका को भाभी जी-भाभी जी कहकर पुकारना शुरू कर दिया जिसे सुनकर दीपिका और रणवीर सिंह जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे, दोनों की हंसी का क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक वीडियो तब भी वायरल हो रहा था, जब मुंबई एयरपोर्ट पर दीप-वीर बेंगलुरू के लिए रवाना होने वाले थे।
यह भी पढ़ें: Deepveer Mumbai Wedding Recption: शाही अंदाज में दिखी दीप-वीर की जोड़ी, चारों ओर केवल इन्हीं के चर्चे, देखें तस्वीरें

दीप-वीर काफी मीडिया फ्रेंडली हैं
मालूम हो कि दीप-वीर काफी मीडिया फ्रेंडली हैं, मीडिया रणवीर सिंह को बाबा कहकर बुलाती है, ऐसे में जब से वो शादी करके लौटे हैं तो मीडिया ने दीपिका को भाभी जी कहना शुरू कर दिया है, जो कि शायद दीपिका के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है और इसी वजह से जब भी वो ये शब्द सुनती हैं तो वो काफी खुश हो जाती हैं और वो ठहाके लगाने लगती हैं।

मुंबई में हुआ दूसरा रिसेप्शन
बता दें मुंबई रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन दिया गया था, बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।

हनीमून फिलहाल अभी नहीं
इस रिसेप्शन देने के बाद अब दीप-वीर थोड़ा आराम करेंगे लेकिन हनीमून पर नहीं जाएंगे क्योंकि रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान दिया जाए। 'सिंबा' इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं, वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं और अपने जीवन के नए दौर को वो पूरी तरह से इंज्वाय कर रही हैं।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications