लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, लोग परेशान, जानिए आज क्या है कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। आज पेट्रोल की कीमत में 14 से 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है तो वहीं, डीजल का दाम 16 से 18 पैसे बढ़ाया गया है, जिसके बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 75.71 रुपये प्रति लीटर है। बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है।

ये हैं महानगरों के आज के रेट...
पेट्रोल के दाम
- दिल्ली: 75.71 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: 83.24 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: 78.53रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 78.72 रुपये प्रति लीटर
- यह भी पढ़ें: यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
डीजल का दाम
- दिल्ली: 67.66 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: 71.79 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: 70.05 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 71.42 रुपये प्रति लीटर
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी आई है जिसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ रहा है और इसलिए 36 दिनों बाद फिर से दाम फिर से बढ़ने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications