Monsoon updates: यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित 13 राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने की आशंका जतायी है, इसके मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन राज्यों में बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने पहले ही मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर रखा है।

यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

इन सब के अलावा मौसम विभाग ने आज से लेकर नौ जुलाई तक कोंकण एवं गोवा में कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है जबकि, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मराठवाड़ा क्षेत्र, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय और भीतरी इलाकों एवं पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। आईएमडी ने तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कनार्टक में कुछ स्थानों पर तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है।

इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है

उत्तरी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है। आपको बता दें कि इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है, जिसकी वजह से देश के हर इलाके में अब अच्छी-खासी बारिश होने के आसार है।

यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+