Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फर्जी लोन ऐप्स के जाल में फंस रहे लोग, नए साइबर फ्रॉड पर MHA की चेतावनी

Fake loan apps India: देश में अवैध डिजिटल लोन ऐप्स के बढ़ते खतरे को लेकर गृह मंत्रालय (MHA) ने गंभीर चिंता जताई है। ये फर्जी ऐप्स आम नागरिकों को आसान कर्ज का लालच देकर उनकी निजी जानकारी चुरा रही हैं और बाद में ब्लैकमेल व धमकियों के जरिए अवैध वसूली कर रही हैं।

2025 में दिल्ली पुलिस द्वारा ₹750 करोड़ के फर्जी लोन ऐप रैकेट का भंडाफोड़ इस खतरे की भयावहता को दर्शाता है। सरकार, RBI और MeitY मिलकर ऐसे साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

Fake loan apps India
(AI Image)

फर्जी डिजिटल लोन ऐप्स का जाल

फर्जी डिजिटल लोन ऐप्स RBI के नियमों को दरकिनार कर काम कर रही हैं। ये ऐप्स यूजर्स से कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज और पहचान दस्तावेजों तक की अनुमति मांगती हैं। बाद में इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धमकाया जाता है। कई मामलों में मॉर्फ की गई तस्वीरों से सार्वजनिक बदनामी की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती है, जबकि असल में कोई वैध लोन दिया ही नहीं जाता।

ये भी पढ़ें: Phishing Scams का बढ़ता खतरा, MHA का अलर्ट- फर्जी ऐप और पोर्टल पर क्लिक करना हो सकता है महंगा

₹750 करोड़ रैकेट का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने 2025 में चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार कर ₹750 करोड़ के फर्जी लोन ऐप रैकेट का पर्दाफाश किया। Inst Loan, Maxi Loan और RupeeGo जैसे ऐप्स के जरिए लाखों लोगों को निशाना बनाया गया। यह नेटवर्क 2022 से कई राज्यों में सक्रिय था और चीनी नागरिकों से भी इसके तार जुड़े पाए गए। छापेमारी में कैश और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए।

सरकार और एजेंसियों की सख्त कार्रवाई

डिजिटल लोन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए MHA, RBI और MeitY ने समन्वित रणनीति अपनाई है। 2024 में गूगल को निर्देश देकर 2,200 से अधिक फर्जी लोन ऐप्स हटवाए गए। इसके अलावा IT एक्ट की धारा 69A के तहत 87 अवैध ऐप्स को ब्लॉक किया गया। सरकार का उद्देश्य ऐसे ऐप्स को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोकना है।

ये भी पढ़ें: Bhopal Cyber ​​fraud: MCU के छात्र और NSUI नेता का नाम उजागर, पाकिस्तान से जुड़ा 3 करोड़ का नेटवर्क का खुलासा

नागरिक कैसे रहें सुरक्षित?

सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केवल RBI-मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही लोन लें। WhatsApp या SMS से आए KYC लिंक पर कभी क्लिक न करें। OTP, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें। ऐप परमिशन जरूर जांचें और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही MHA के आधिकारिक हैंडल CYBERDOST को फॉलो करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+