Phishing Scams का बढ़ता खतरा, MHA का अलर्ट- फर्जी ऐप और पोर्टल पर क्लिक करना हो सकता है महंगा
Phishing scams India: अब ऑनलाइन ठगी यानी फ़िशिंग स्कैम केवल ईमेल तक सीमित नहीं रह गई है। साइबर अपराधी अब नकली वेबसाइट, फेक पोर्टल और मोबाइल ऐप बनाकर आम नागरिकों को जाल में फंसा रहे हैं।
ये साइटें और ऐप असली कंपनियों की तरह दिखते हैं और लालच देते हैं - जैसे खत्म होने वाले रिवार्ड प्वॉइंट्स, सरप्राइज वाउचर या सीमित समय के निवेश ऑफर। लोग जैसे ही क्लिक करते हैं, जाल बिछ जाता है और मिनटों में लाखों रुपये साफ हो जाते हैं।

Cybercrime India: ठगी के ये आंकड़ें डराते हैं
हाल ही में सिकंदराबाद के एक वरिष्ठ नागरिक को इंडियन ऑयल रिवार्ड प्वॉइंट्स खत्म होने का मैसेज आया। उन्हें ₹399 का वाउचर देने का लालच दिया गया, लेकिन लिंक पर क्लिक करते ही खाते से ₹1.28 लाख उड़ा लिए गए।
इसी तरह हैदराबाद में दो लोग जॉब फ़िशिंग स्कैम का शिकार हुए। ठगों ने खुद को टेलिग्राम और व्हाट्सएप पर रिक्रूटर बताकर पहले छोटे-छोटे पेमेंट दिए, फिर भरोसा जीतकर लाखों रुपये फर्जी खातों में ट्रांसफर करवा लिए। अंत में पता चला कि हाई रिटर्न्स के सारे वादे झूठे थे।
MHA cyber alert: गृह मंत्रालय की चेतावनी में क्या है?
बढ़ते खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय (MHA) और इसकी एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देशभर में चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट, लिंक या कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें।
पीड़ित सीधे 1930 नंबर पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कई मामलों में तुरंत रिपोर्ट करने पर ठगी के पैसे ब्लॉक भी हो गए हैं। इसके अलावा साइट पर "Check & Report Suspect" टैब से संदिग्ध वेबसाइट या लिंक भी रिपोर्ट किए जा सकते हैं।
'CyberDost' के जरिए रहिए सतर्क और जागरूकता
MHA सिर्फ चेतावनी ही नहीं दे रहा, बल्कि अपने CyberDost अभियान से लोगों को शिक्षित भी कर रहा है।
- असली मामलों की जानकारी
- सुरक्षित रहने के टिप्स
- जागरूकता वाले वीडियो और पोस्ट
- इन्हें YouTube, Instagram, Facebook, X , WhatsApp और Dailyhunt जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर लगातार शेयर किया जा रहा है।
कैसे बचें फ़िशिंग से?
- किसी भी लिंक या ऑफर पर तुरंत क्लिक न करें
- अनजान कॉलर को बैंक/OTP डिटेल न दें
- संदिग्ध मैसेज आने पर आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही जानकारी जांचें
- ठगी का शिकार होने पर तुरंत रिपोर्ट करें
साइबर अपराधी जल्दबाजी और भरोसे का फायदा उठाते हैं। लेकिन सतर्कता और तुरंत रिपोर्टिंग से हर नागरिक इस लड़ाई में मजबूत हथियार साबित हो सकता है। भारत में फ़िशिंग से जंग अभी जारी है, लेकिन MHA के प्रयासों से जागरूकता और सुरक्षा की दिशा में बड़ी प्रगति हो रही है।
अगर आप शिकार हो गए हैं, तो यहां तुरंत शिकायत करें:
हेल्पलाइन नंबर: 1930
पोर्टल: www.cybercrime.gov.in
CyberDost सोशल मीडिया लिंक:
Youtube - https://youtube.com/@cyberdosti4c?si=HBHnIKtygcm4dCbu
Instagram - https://www.instagram.com/cyberdosti4c?igsh=c2tteTd5Mjl2b2cw
Facebook - https://www.facebook.com/share/1KVuL1aJ9y/?mibextid=wwXIfr
X - https://x.com/cyberdost?s=11
Whatsapp - https://whatsapp.com/channel/0029Va3VAOY8fewrOtXqMw1V
Daily hunt - https://m.dailyhunt.in/profile/I4C_MHA












Click it and Unblock the Notifications