'मेरे पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, मेरे भी हाथ-पैर तोड़ दिए...', BSF जवान की पत्नी ने सुनाई आपबीती
मृतक के पत्नी ने कहा कि एक युवक शैलेश ने हमारी बेटी का वीडियो वायरल कर दिया और फरार हो गया। हम 3 दिनों तक उसकी तलाश में गए। तीसरे दिन हम जिस जगह पर उसकी तलाश करने गए थे, वहां 7 लोग बैठे थे।

गुजरात में कुछ लोगों ने बीएसएफ जवान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक बीएसएफ जवान की पत्नी ने कहा कि हम रास्ते में आ रहे थे, तभी मेरे पति को कुछ लोगों ने डंडे से मारा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने देखा कि मामला गंभीर हो गया है तो उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। मेरे भी हाथ-पैर तोड़ दिए।
वहीं, इस मामले में गुजरात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वीआर बाजपेयी ने कहा कि 24 दिसंबर को नदियाड के चकलासी गांव में एक आरोपी शैलेश जादव द्वारा पीड़िता की बेटी का वीडियो वायरल करने के बाद बीएसएफ जवान मेल्जीभाई वाघेला की उनके घर जाते समय हत्या कर दी।
मृतक के पत्नी ने कहा कि एक युवक शैलेश ने हमारी बेटी का वीडियो वायरल कर दिया और फरार हो गया। हम 3 दिनों तक उसकी तलाश में गए। तीसरे दिन हम जिस जगह पर उसकी तलाश करने गए थे, वहां 7 लोग बैठे थे। मेरे पति ने आरोपी के बारे में पूछा लेकिन वह वहां नहीं था। जब हम वहां से लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने मेरे पति पर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
मृतक जवान के बेटे ने कहा कि मेरे भाई के सिर में चोटें आईं और मेरी मां को भी पीटा गया। जब मेरे माता-पिता और भाई वीडियो वायरल करने वालों से बात करने गए, तो कुछ लोगों ने पीछे से आकर मेरे पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी ने कहा कि पीड़ित मेल्जीभाई वाघेला अपने बेटे और रिश्तेदारों के साथ पीड़ित शैलेश के घर पहुंचे और उनके बीच झगड़ा हो गया और आरोपी के पिता दिनेश जादव, चाचा अरविंद जादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता का बेटा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- Love Affair: प्रेमी ने दिया धोखा तो गुजरात से बलिया पहुंची प्रेमिका, थाने में रात तक चली पंचायत












Click it and Unblock the Notifications