Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Affair: प्रेमी ने दिया धोखा तो गुजरात से बलिया पहुंची प्रेमिका, थाने में रात तक चली पंचायत

शादी का वादा करने के बाद धोखा दिए जाने पर गुजरात की रहने वाली एक प्रेमिका बलिया पहुंच गई। थाने में प्रेमी प्रेमिका के बीच रात तक पंचायत चली।

Ballia Gujrat Girl lover

बलिया जिले से Love Affair का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बलिया का रहने वाला एक युवक गुजरात के रहने वाली एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ा और उसके बाद दोनों आपस में प्यार करने लगे। युवती का आरोप है कि युवक द्वारा उससे शादी करने का वादा भी किया गया था लेकिन अब युवक शादी से इंकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक दूसरी जगह शादी करने जा रहा था और इसकी जानकारी प्रेमिका को हो गई। ऐसे में गुजरात की रहने वाली प्रेमिका बलिया पहुंची और नगरा थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की।

5 साल पहले हुई थी मुलाकात

5 साल पहले हुई थी मुलाकात

दरअसल गुजरात के एक इलाके की रहने वाली युवती 5 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे समुदाय के युवक के संपर्क में आई। उस समय वह युवक दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। युवती ने आरोप लगाया कि 5 साल तक वह युवक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से चैटिंग करता और फोन पर भी बातचीत करता था। शुरुआती समय के बाद धीरे-धीरे दोनों में प्रेम बढ़ने लगा और काफी अंतरंग बातें होने लगी। उसके बाद युवक द्वारा उसी उसी से शादी करने का वादा भी किया गया। अब वह युवक युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है।

फरवरी में दूसरी युवती संग करने जा रहा था शादी

फरवरी में दूसरी युवती संग करने जा रहा था शादी

शादी से इंकार किए जाने के बाद नाराज युवती गुजरात से बलिया चली आई। बलिया पहुंचने के बाद युवक द्वारा पूर्व में ही बताए गए एड्रेस के आधार पर उसने थाने में शिकायत की। युवती द्वारा यह भी बताया गया कि वह युवक अब दूसरी युवती के साथ शादी करना चाहता है। फरवरी में दोनों की शादी की तिथि भी निश्चित की गई है। युवती द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बाद आरोपी युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर युवक को ले आने के बाद युवती और उस युवक व उसके परिजनों के बीच रविवार की देर रात तक पंचायत चलती रही। युवती और युवक से शादी करने की बात पर अड़ी रही।

हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी पहुंचे थाने

हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी पहुंचे थाने

इस मामले की जानकारी एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह भी थाने पहुंचे और युवती के पक्ष में खड़े हो गए। दोनों बच्चों में शादी की बात को लेकर रात तक पंचायत चलती रही। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को थाने पर बुलाया गया था जहां पर दोनों पक्ष आपस में विमर्श किए। युवक द्वारा युवती से शादी करने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके यदि युवती उसके खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है तो मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+