उपचुनाव की तीनों सीटों पर टीएमसी का बेहतर प्रदर्शन, ममता बोलीं- लोगों ने भाजपा को नकार दिया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों करीमपुर, खड़गपुर सदर और कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। जबकि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव हुआ है।

West Bengal CM Mamata Banerjee on TMC winning 1 and currently leading on rest of the 2 seats in the by-elections: This is a victory of people. This is a victory of development. Politic of arrogance will not work. People have rejected the BJP. (file pic) pic.twitter.com/lvuFwGvTWr
— ANI (@ANI) November 28, 2019

क्या बोलीं ममता?
पश्चिम बंगाल की सीटों पर टीएमसी के बेहतर प्रदर्शन पर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोगों ने उसे नकार दिया है। बनर्जी ने कहा, 'ये लोगों की जीत है। ये विकास की जीत है। अहंकार की राजनीति काम नहीं करेगी। लोगों ने भाजपा को नकार दिया है।'

कौन सी पार्टी आगे?
अभी तक की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। जबकि पश्चिम बंगाल की तीन में से एक खड़गपुर सदर सीट पर टीएमसी के प्रदीप सरकार ने 20,811 मतों से जीत दर्ज कर ली है। अन्य दो सीटों पर भी टीएमसी ही आगे चल रही है।

मतदान शांतिपूर्ण रूप से हुआ
पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट-सह-रिटर्निंग ऑफिसर वीके जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में मतदान शांतिपूर्ण रूप से हुआ है। वहीं देवरोड गांव के लोगों ने लिंक रोड की मांग पूरी न होने का हवाला देते हुए उपचुनाव का बहिष्कार किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विद्या सागरक्री ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बहुत समझाने के बावजूद भी गांव में 461 मतदाताओं में से कोई भी मतदान करने के लिए नहीं आया।
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं इन मशहूर अभिनेत्रियों के पति












Click it and Unblock the Notifications