जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं इन मशहूर अभिनेत्रियों के पति

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से कई ऐसी हैं जिन्हें इंडस्ट्री के अंदर ही अपना जीवनसाथी मिल गया, वहीं कुछ अभिनेत्रियों को इंडस्ट्री से बाहर अपना प्यार मिला। हालांकि इंडस्ट्री से बाहर के शख्स से शादी करने पर भी इन अभिनेत्रियों की शादी चर्चा में बनी रही, जिसका कारण है इनके पति का सुपर रिच (अमीर) होना।

new worth, bollywood, bollywood actresses, mumbai, vidya balan, husband, sonam kapoor, bollywood actress husband, मुंबई, बॉलीवुड, बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनम कपूर, अभिनेत्रियों के पति, कुल संपत्ति

चलिए इन मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्रियों के पति की संपत्ति जानते हैं-

सोनम कपूर और आनंद अहूजा

सोनम कपूर और आनंद अहूजा

अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी आनंद अहूजा से बीते साल 8 मई को हुई थी। हालांकि आनंद की वास्तविक संपत्ति की जानकारी नहीं है, लेकिन उनका सालाना कारोबार टर्नओवर लगभग 300 करोड़ रुपये है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेस टायकून राज कुंद्र से 22 नवंबर, साल 2009 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्र की संपत्ति 400 मिलियन डॉलर है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दिसंबर, 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट कोहली की संपत्ति करीब 60 मिलियन डॉलर है।

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी 14 दिसंबर, 2012 में हुई थी। एक निर्माता होने के अलावा, सिद्धार्थ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में एक शक्तिशाली व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 475 मिलियन डॉलर है।

आसिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा

आसिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा

अभिनेत्री आसिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से 19 जनवरी, 2016 में शादी की थी। राहुल माइक्रोमैक्स कंपनी के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति 1400 करोड़ रुपये है।

अनिल अंबानी और टीना अंबानी

अनिल अंबानी और टीना अंबानी

इनकी शादी फरवरी 1991 को हुई थी। अनिल अंबानी 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ साल 2008 में दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। हालांकि वह अब बिलियन क्लब से बाहर आ गए हैं। उनकी संपत्ति अब 3,651 करोड़ रुपये है।

जूही चावला और जय मेहता

जूही चावला और जय मेहता

अभिनेत्री जूही चावला ने दिसंबर 1995 बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। जय की संपत्ति 350 मिलियन डॉलर है।

फरहान आजमी और आयशा टाकिया

फरहान आजमी और आयशा टाकिया

इनकी शादी 1 मार्च, 2009 में हुई थी। फरहार एक बिजनेसमैन हैं और उनकी संपत्ति 66 करोड़ रुपये है। बता दें आयशा ने कई फिल्मों में काम किया है और वह सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड में भी दिखाई दी थीं।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी और आदित्य की शादी 21 अप्रैल, 2014 में हुई थी। आदित्य चोपड़ा की अनुमानित कुल संपत्ति 6,350 करोड़ रुपये है।

सेलिना जेटली और पीटर हाग

सेलिना जेटली और पीटर हाग

अभिनेत्री सेलिना जेटली और होटल व्यवसायी पीटर हाग 23 जुलाई, 2011 को शादी के बंधन में बंधे थे। सेलिना के पति की संपत्ति 16.4 करोड़ रुपये है।

लीजा हेडन और डिनो लालवानी

लीजा हेडन और डिनो लालवानी

मॉडल और अभिनेत्री लीजा ने ब्रिटिश बिजनेसमैन डिनो लालवानी से 29 अक्टूबर, 2016 में शादी की थी। डिनो की संपत्ति लगभग 407 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+