दिल्ली ने दिल से अपनाया ऑड-इवन फॉर्मूला, कार पूल कर ऑफिस पहुंचे केजरीवाल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए आज से ऑड-इवन फॉर्मूला लागू हो गया। एक जनवरी को शाम आठ बजे तक सड़कों पर सिर्फ ऑड नंबर यानी जिसके अंत में 1,3,5,7,9 नंबर आता हो, वही चलेंगी। जो भी इस नियम को तोड़ेगा उसे बतौर चालान 2000 रुपए भरना होगा। सबसे अच्छी बात ये है कि दिल्ली के लोगों ने इस नए फॉर्मूले को दिल से फॉलो किया और इस मिशन का कामयाब ठहराया। हालांकि इस फॉर्मूले का असली परीक्षा सोमवार यानी कि 4 फरवरी को होगा क्योंकि अभी छुट्टी के चलते सड़क पर भीड़ कम है। पढ़ें: सम-विषम फार्मूला दिल्ली से का बिजनेस होगा चौपट

People has done it, tweets Kejriwal as odd-even scheme begins successfully
सीएम केजरीवाल ने लोगों के समर्थन को सराहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन सफलता से चल रहा है। दिल्ली के लोगों ने खुले मन से इसे अपनाया। डंडे से अमल नहीं हो सकता। दिल्लीवालों ने असंभव को संभव किया। केजरीवाल ने कहा कि नए साल का पहला दिन होने के कारण सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा हालांकि कम भीड़ थी। ऑड-इवेन फॉर्मूले के 10 अहम नियम जो हैं आपके लिए जरूरी



लेकिन जो भी निजी वाहनों से निकले उन्होंने ऑड ईवन का पूरा ख्याल रखा और केवल ऑड नबंर की गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया। टूरिज्म मिनिस्टर कपिल मिश्रा ने कहा, 'मेरे पास ऑड नंबर कार है, फिर भी मैं बाइक से जा रहा हूं। अगले 15 दिन में हर तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस जाऊंगा।' Positive India: एक बार समझिये तो क्या है दिल्ली सरकार का ऑड-इवेन फार्मूला

कार पूल कर ऑफिस पहुंचे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल अपनी ऑड नंबर वाली कार से ऑफिस पहुंचे। हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय ने केजरीवाल के साथ कार पूलिंग की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी ऑड नंबर वाली कार से दिल्ली सेक्रेटेरिएट पहुंचे।

सरकार की तैयारी

  • डीटीसी की 3000 अतिरिक्त बसें 1 जनवरी से ही सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
  • ऑड-इवन फार्मूले को सफल बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।


क्या है ऑड-ईवन फॉर्मूला?

1 से 15 जनवरी तक लागू होने वाले इस फॉर्मूले के मुताबिक 0, 2, 4, 6 ,8 (ईवन नंबर्स) से खत्म होने वाले नंबरों वाली कारें एक दिन चलेंगी।
1, 3, 5, 7, 9 (ऑड नंबर्स) से खत्म होने वाले नंबर वाली कारें दूसरे दिन चलेंगी।
रविवार को दोनों नंबरों की कारें सड़क पर चल सकेंगी।

गांधीगीरी के जरिये सिखाएंगे नियम

दिल्ली सरकार के करीब आठ हज़ार वालंटियर ऑड-ईवन फॉर्मूले को तोड़ने वाले कार चालकों को गांधीगिरी के जरिए मनाएंगें तो उधर ट्रैफिक पुलिस दो हज़ार का चालान करेगी। ऑड ईवन के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल के बच्चों को भी शपथ दिलाई गई।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+