अभिनंदन की शानदार मूंछों पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर आए ये शानदार कमेंट

नई दिल्ली। बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध के हालात बन गए। ऐसे में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का विमान ध्वस्त होने पर पाकिस्तान द्वारा उन्हें पकड़ा जाना और फिर शुक्रवार को उनकी रिहाई तक हर ओर अभिनंदन का अभिनंदन होता दिखाई पड़ा। पाकिस्तान की ओर से जारी अभिनंदन की पूछताछ के वीडियो में आम लोगों ने पहली बार उन्हें देखा। बुलंद आवाज और दुश्मन की गिरफ्त में रहते हुए भी उनके बेखौफ हावभाव से सारा देश प्रभावित हुआ। इस सब में उनके चेहरे पर एक चीज जो सबका ध्यान खींचती रही वह थीं उनकी शानदार मूंछें जिनके बीच एक निडर मुस्कान दिखाई पड़ रही थी।

people became fan of abhinandan moustache, gave beautiful comments

ऐसे में अभिनंदन की बहादुरी के साथ ही उनकी खूबसूरत मूंछें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। लोग कहने लगे कि मुझे भी विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूंछें चाहिए। किसी ने फेसबुक पर अभिनंदन से प्रेरित मिलती जुलती मूंछों वाली अपनी फोटो शेयर कर उनकी तारीफ की और भारत में वापसी का स्वागत किया गया। यूं कर अभिनंदन की खास मूंछें मानों बहादुरी का पर्याय बन गईं।

बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति के समय भारतीय जेट मिग 21 के धवस्त हो जाने से विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान पाकिस्तानी सीमा के पार जा गिरे थे जिसके बाद पाकिस्तान की फौज ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में शुक्रवार को कुल 48 घंटे बाद पाकिस्तान ने उन्हें वापस भारत भेज दिया।

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी के पराक्रम से 48 घंटे में वापस भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+