'नीतीश कुमार की आत्मा हमारे साथ है...मैं जानता हूं', संजय राउत ने क्यों दिया ये बयान
दिल्ली में चल रही सियासी हलचल के बीच संजय राउत ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
नई दिल्ली, 3 अगस्त: संसद का मानसून सत्र जारी है और 'पेगासस जासूसी' के मामले पर केंद्र सरकार-विपक्ष में ठनी हुई है। विपक्ष मांग कर रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में आएं और उनकी मौजूदगी में ही इस मुद्दे पर चर्चा हो। साथ ही पेगासस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। हालांकि, सरकार ने विपक्ष की तमाम दलीलों को खारिज किया है। इस बीच सोमवार को एक बड़ा सियासी उलटफेर हुआ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए पेगासस मामले की जांच की मांग कर डाली। नीतीश की इस मांग के बाद अब शिवसेना सांसद संजय राउत का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
Recommended Video

'कम से कम अब तो मोदी जी को सुन लेना चाहिए'
नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने मंगलवार को कहा, 'मैं नीतीश कुमार का आभारी हूं। वो हमेशा से एक आदर्श नेता रहे हैं। आज वो सरकार के साथ हैं लेकिन उनकी आत्मा हमारे साथ है... मैं जानता हूं। अगर नीतीश कुमार कह रहे हैं कि 'पेगासस' मुद्दे की जांच होनी चाहिए, तो उन्होंने वही बोला है जो विपक्ष कह रहा है। कम से कम अब तो मोदी जी को सुन लेना चाहिए।'

नीतीश कुमार ने आखिर कहा क्या था?
सोमवार को जब संसद के दोनों सदनों में पेगासस के मामले पर हंगामा चल रहा था, तो नीतीश कुमार से पत्रकारों ने इस मुद्दे पर उनकी राय पूछी। अपनी राय देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'पिछले कई दिनों से फोन टैपिंग की बात चल रही है। इस मुद्दे को संसद में उठाया जा रहा है और मीडिया में भी खबरें आ रही हैं... तो निश्चित तौर पर इसपर चर्चा होनी चाहिए और ध्यान देना चाहिए। मामले में जो भी सच है, वो लोगों के सामने आना चाहिए। इसकी कोई गारंटी नहीं है और कोई जानता भी नहीं है कि ये चीजें कैसे की जा सकती हैं। इसलिए, इस पूरे मामले की जांच हो और हर पहलू को देखते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए।'

सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा पेगासस का मामला
'पेगासस जासूसी' की रिपोर्ट को लेकर जहां कांग्रेस और विपक्ष के ज्यादातर दल संसद में मोदी सरकार पर हमलावार हैं, वहीं यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। वरिष्ठ पत्रकार एन राम, शशि कुमार, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास और वकील एमएल शर्मा ने इस मामले में याचिका दाखिल की है, जिनपर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। वहीं, मंगलवार को एडिटर्स गिल्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इस मामले में जांच की मांग उठाई। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और अश्विनी वैष्णव, अनिल अंबानी और एक पूर्व सीबीआई चीफ सहित 40 पत्रकारों के नाम एनएसओ के लीक डेटाबेस की लिस्ट में मिले हैं।
ये भी पढ़ें- 'क्या भारत सरकार, 40 में से एक थी?', पेगासस मामले चिदंबरम ने पूछा 'आसान सवाल'-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications