Khan Sir के खिलाफ FIR बदले की कार्रवाई? कौन फंसा रहा है मशहूर टीचर को, 10 बड़े अपडेट
Khan SIR: बिहार के लोकप्रिय खान सर इस वक्त विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर अपनी ही कोचिंग सेंटर में फायरिंग कराने का आरोप है लेकिन अभी तक खान सर न गिरफ्तार हुए हैं, न उन्होंने आत्मसमर्पण किया है,उनका फोन भी बंद है और इस कारण उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है तो वहीं इस बीच उनके वकील अरविंद कुमार मव्वर का बड़ा बयान सामने आया है।
ANI से बात करते हुए अरविंद कुमार मव्वर ने कहा कि 'खान सर के खिलाफ दर्ज FIR बदले की कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी; कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है। यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है। हम अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी दाखिल करेंगे।'
मालूम हो कि खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं पुलिस स्टेशन में खान सर के इंस्टिट्यूट से जुड़े दो गार्ड्स की गिरफ्तारी के बाद, खान सर समेत तीन लोगों के खिलाफ BNS की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(9), 27 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई है।
'सड़कों पर स्टूडेंट', सोशल मीडिया से न्यूज रूम तक मचा बवाल
इसके बाद सड़कों पर स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं।खान सर के कोचिंग वाले छात्र खान सर के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट डायरेक्टर रौशन आनंद के पक्ष में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। सभी अपने-अपने गुरुओं के लिए न्याय मांग रहे हैं।
पुलिस की 'वेट एंड वॉच' रणनीति
पटना पुलिस फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। प्रशासन ने 'वेट एंड वॉच' की नीति अपनाई है। वे सोमवार तक का इंतजार करेंगे। ताकि शहर की शांति व्यवस्था खराब न हो। पुलिस कानून का पालन सुनिश्चित करना चाहती है।
वकील कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी देंगे
इस मामले में अब सोमवार को दो रास्ते हैं। पहला, वकील कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी देंगे। यदि जमानत अर्जी खारिज हुई, तो सरेंडर करना होगा। तब मजिस्ट्रेट ही कस्टडी के बारे में फैसला लेंगे।
2 जून से शुरू हुआ था विवाद
विवाद 2 जून की रात से शुरू हुआ था। मूसलहपुर में 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर हमला हुआ था। नकाबपोशों ने तोड़फोड़ की और गार्डों के साथ मारपीट की। आत्मरक्षा में गार्डों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। खान सर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

खान सर फायरिंग केस अब तक क्या-क्या हुआ, 10 बड़े अपडेट
- पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर 2 जून को हिंसा, पथराव और फायरिंग की घटना हुई।
- घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
- खान सर ने दावा किया कि कोचिंग माफिया और प्रतिद्वंद्वी संस्थानों की साजिश हो सकती है।
- घटना के बाद छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
- सुरक्षा कारणों से खान सर की कोचिंग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।
- पुलिस ने CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच तेज की।
- जांच के दौरान कोचिंग से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों की भूमिका संदेह के घेरे में आई।
- पटना पुलिस ने खान सर () के खिलाफ FIR दर्ज की, जिससे गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी।
- खान सर कोर्ट में सरेंडर करने नहीं पहुंचे और उनके वकील ने अग्रिम जमानत की तैयारी की घोषणा की।
- 8 जून को अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दाखिल किए जाने की तैयारी है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
खान सर कोचिंग फायरिंग/हिंसा मामला: पूरी टाइमलाइन
- 2 जून 2026: घटना की शुरुआत: रात में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर 15-20 लोगों के पहुंचने और हंगामा करने की खबर सामने आई।कोचिंग परिसर पर पथराव और तोड़फोड़ की गई।शुरुआती रिपोर्टों में फायरिंग की भी बात सामने आई। एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
- 2-3 जून: खान सर का आरोप: खान सर ने दावा किया कि कोचिंग के बाहर 8-10 राउंड गोलियां चलीं।उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों की रंजिश हो सकती है।खान सर ने कहा कि कम फीस में शिक्षा देने के कारण कुछ "शिक्षा माफिया" उनसे नाराज हैं।
- 3 जून: छात्रों का प्रदर्शन: घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए।छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कोचिंग की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कोचिंग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।
- 3-4 जून: CCTV जांच: पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए।कई संदिग्धों की पहचान किए जाने की खबर सामने आई।पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की।
- 4 जून: खान सर पर लगे आरोप: पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ लोगों को फायरिंग करते देखा गया।जांच के बाद खान सर की कोचिंग से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया गया। दोनों हथियार भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए।
- 5 जून: FIR दर्ज: पटना पुलिस ने खान सर, उनके दो सुरक्षा गार्डों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।पुलिस का दावा है कि वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि गिरफ्तार गार्डों ने पूछताछ में फायरिंग की बात स्वीकार की है।
- 5-6 जून: कानूनी कार्रवाई: दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खान सर से भी पूछताछ की गई। मामले में उनकी संभावित भूमिKhan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
का को लेकर जांच जारी रही। - 6 जून: अग्रिम जमानत की तैयारी: खान सर के वकील ने कहा कि उनकी ओर से 8 जून को अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की अर्जी दाखिल करने की तैयारी की गई।














Click it and Unblock the Notifications