36 दिनों से अस्पताल में भर्ती अनिरुद्ध ने निया शर्मा के मैसेज पर लिखा-मेरे हाथ कांप रहे हैं...
36 दिनों से अस्पताल में भर्ती अनिरुद्ध ने निया शर्मा के मैसेज पर लिखा-मेरे हाथ कांप रहे हैं...
नई दिल्ली, जून 7। कोरोना की दूसरी लहर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर कहर बरसाया है। कई एक्टर, निर्देशक, इंडस्ट्री से जुड़े लोग हमं छोड़कर हमशा के लिए चले गए। कोरोना ने अपनों को छीन लिया। अभी भी इसका कहर खत्म नहीं हुआ है। पटियाला बेब्स के एक्टर अनिरुद्ध दवे पिछले 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद से उन्हें अस्पताल में एडमिट कर लिया गया था। फेफड़े में इंफेक्शन के कारण उन्हें अब तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है। वहीं उनके दोस्त, उनके करीबी उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

अस्पताल में हैं अनिरुद्ध
अनिरुद्ध के करीबियों में शामिल निया शर्मा ने उनके लिए दुआ मांगते हुए उनका हाल जानने के लिए ट्विट किया। निया ने 1 मई को ट्विट करते हुए ये ट्विट किया, जिसका जवाब अब आया है। अस्पताल में भर्ती अनिरुद्ध ने अब निया के मैसेज का रिप्लाई करते हुए जो लिखा उसे पढ़कर निया शर्मा भावुक हो गई।

निया के मैसेज का रिप्लाई
निया शर्मा के मैसेज का रिप्लाई करते हुए अनिरुद्ध दवे ने हॉस्पिटल से दिया जवाब दिया कि ये लिखते हुए मेरे हांथ कांप रहे हैं। अनिरुद्ध के इस जवाब ने निया को इमोशनल कर दिया। उन्होंने बताया है कि उस वक्त मैसेज लिखते वक्त उनके हाथ कांप रहे थे। जिसपर ढांढस बंधाते हुए निया ने लिखा कि मैं बस यही जवाब देते हुए देखने के लिए ये नोट लिखा था कि इस मैसेज को लिखते वक्त मेरे भी हाथ कांप रहे थे। निया ने लिखा कि जब तक अनिरुद्ध तुम घर नहीं आ जाते मैं तुम्हारे ठीक होने के लिए प्रार्थना करती रहूंगी।

क्या लिखा अनिरुद्ध ने
अनिरुद्ध ने निया के संदेश का जवाब देते हुए लिखा कि निया, दुआ में बहुत दम है। दवा तो खरीद ली जाती है । निया तुमने बहुत हिम्मत दी है, मैं तुम्हारे हौंसले और तुम्हारी दुआओं को कभी नहीं भूलूंगा। आपको बता दें कि अनिरुद्ध 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications