पठानकोट हमले से पहले पाकिस्तान फोन कर आतंकी ने कहा 'फिदायीन मिशन पर हूं मां'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे हुए आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि पठानकोट एयरबेस पर हमले से पहले गुरदासपुर से चार बार पाकिस्तान फोन किया था। इन इंटरनेशनल कॉल्स को एजेंसियों ने इंटरसेप्ट कर लिया है और छानबीन कर रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकियों ने हमले से पहले देर रात पाकिस्तान फोन किया था। जांच में पता चला है कि,आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर से रात 12:30 बजे से 1:45 के बीच में 4 बार पाकिस्तान फोन किया था। कॉल ट्रेस में एक बातचीत को भी रिकॉर्ड कर लिया गया है जिसमें एक आतंकवादी अपनी मां से बात रहा है।पाकिस्तान में बैठी अपनी मां से आतंकवादी कह रहा है कि 'मैं फिदायीन मिशन पर हूं'। उधर से आतंकी की मां कहती है 'बेटा मरने से पहले खाना जरूर खा लेना'। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि बात करने वाला आतंकी उन चार आतंकियों में से है जिनको मार दिया गया है या फिर उन दो मे से जो अभी भी एयरबेस के आस-पास छिपे हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications