पठानकोट आतंकी हमला: कहीं शादी का बदला तो नहीं लिया गया सेना से?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में धीरे-धीरे यह साफ हो रहा है कि यह हमला पाकिस्तान से लांच किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हफ्ते दिन पहले (25 दिसंबर 2015) को पीमए मोदी की पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात के बाद आतंकी संगठनों में खलबली मची हुई थी। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो पठानकोट एयरबेस पर हुआ यह हमला उसी मुलाकात का बदला लेने के लिए किया गया है। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में जैश ए मोहम्मद का हाथ होने का शक

मोदी-शरीफ की मुलाकात के बाद मुंबई हमले के गुनाहगार आतंकी हाफिज सईद ने खुले तौर पर चेतावनी दी थी। ताजा आतंकी हमला हाफिज सईद के नेतृत्व में ही बताया जा रहा है। जो भी सूचना मिल रही है उसमें यह साफ हो चुका है कि इस हमले का लिंक सीधे तौर पर पाकिस्तान से है।












Click it and Unblock the Notifications