पठानकोट आतंकी हमला: NIA ने दी SP सलविंदर सिंह को दी क्लीन चिट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में संदिग्ध गुरदासपुर के तत्कालीन एसपी सलविंद सिंह को पॉलिग्राफ टेस्ट में पास हो गए हैं। मामले की जांच कर रही एनआईए ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सूत्रों की मानें तो लाई डिटेक्टर टेस्ट समेत अन्य वैज्ञानिक जांच में सलविंदर सिंह के खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं पाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए यह जानने की कोशिश कर रही थी कि सिंह का पठानकोट या गुरदासपुर में किसी ड्रग रैकेट से क्या कोई ताल्लुक है या नहीं? उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात को सलविंदर सिंह का उनके जौहरी मित्र राजेश वर्मा और रसोइया मदन गोपाल के साथ पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। इन आतंकवादियों ने बाद में पठानकोट वायु सेना ठिकाने पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications