Netanyahu Death Rumors: नेतन्याहू जिंदा हैं या हो गई मौत? इजराइली PMO ने फोटो शेयर करते हुए क्या कहा?
Netanyahu Death Rumors: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत और उनकी सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई यूजर्स ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि नेतन्याहू अब इस दुनिया में नहीं रहे।
इन दावों को तब और हवा मिली जब उनके एक वीडियो में 'छह उंगलियां' दिखने की बात कहकर उसे AI जनरेटेड बताया गया। हालांकि, इजराइल PMO ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते दिखे नेतन्याहू
सोशल मीडिया पर फैल रही नेतन्याहू की मौत की खबरें बीच इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक महत्वपूर्ण तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सैन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करते और गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस आधिकारिक पोस्ट के साथ कैप्शन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खात्मे का आदेश दे रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर उन सभी अफवाहों को शांत करने के लिए जारी की गई है, जिनमें उनकी सेहत को लेकर दावे किए जा रहे थे। इस तस्वीर के जरिए इजराइल ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नेतन्याहू पूरी तरह सक्रिय हैं और देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं।
ये भी पढे़ं: Israel Iran War: ईरानी हमले में मारे गए Netanyahu? क्यों पिछले वीडियो पर उठे सवाल? Fact-Check
Israel vs Iran war News Hindi: क्या सच में हो गई नेतन्याहू की मौत?
सोशल मीडिया पर फैल रही नेतन्याहू की मौत की खबरें पूरी तरह झूठी और आधारहीन हैं। इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण इस तरह की अफवाहों को जानबूझकर फैलाया जा रहा है ताकि जनता में भ्रम पैदा हो। इजराइल सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। किसी भी विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढे़ं: Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत
PMO की तस्वीर और 'सिक्स फिंगर' विवाद
अफवाहों को बल तब मिला जब नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लोगों ने दावा किया कि उनके हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं। इसे एआई (AI) की गलती बताकर कहा गया कि नेतन्याहू मर चुके हैं और सरकार नकली वीडियो दिखा रही है। इस पर सफाई देते हुए बताया गया कि वह केवल कैमरे के एंगल और रोशनी का प्रभाव था। इजराइल PMO ने उनकी नई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वे युद्ध की रणनीति बनाते दिख रहे हैं।
ईरानी अधिकारियों के खात्मे का आदेश
इजराइल PMO द्वारा जारी हालिया जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू सक्रिय रूप से सैन्य अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक की तस्वीर साझा की, जिसमें वे ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का निर्देश दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री खुद मोर्चे पर डटे हैं और अपनी सुरक्षा टीम के साथ मिलकर दुश्मनों के खिलाफ कड़े फैसले ले रहे हैं।
World News Hindi: अफवाहों पर नेतन्याहू का जवाब
खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो जारी कर इन अफवाहों का मजाक उड़ाया है। उन्होंने अपने हाथ की पांचों उंगलियां दिखाते हुए कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह "मर नहीं रहे, बल्कि एक अच्छी कॉफी के लिए मरे जा रहे हैं।" इस वीडियो के जरिए उन्होंने उन सभी दावों को शांत कर दिया है जिनमें उन्हें मृत या गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications