IPL 2026 Mumbai Indians Schedule: मुंबई इंडियंस को 2 मैचों में मिलेगी टक्कर, पहले चरण का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 Mumbai Indians Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम एक नए जोश और बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के पहले चरण में मुंबई को कुल 4 मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम से होगी।
कुछ राज्यों में चुनाव की वजह से बीसीसीआई की तरफ से शुरुआती 15 दिनों का शेड्यूल ही घोषित किया गया है। 20 मुकाबलों के कार्यक्रम में मुंबई इंडियंस को पहले चरण में ज्यादा मुकाबले नहीं मिले हैं।

KKR के खिलाफ होगा पहला महामुकाबला
मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी। रविवार की शाम को होने वाला यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ 'होम क्राउड' के सामने हार्दिक पांड्या की सेना जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का शुरुआती शेड्यूल (Mumbai Indians Schedule)
| क्र | तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 1 | 29 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 2 | 4 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली |
| 3 | 7 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | गुवाहाटी |
| 4 | 12 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
टीम की कमान और मुख्य खिलाड़ी
2026 सीजन में भी हार्दिक पांड्या टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी, लेकिन इस बार लक्ष्य छठी बार ट्रॉफी उठाना है। टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों के साथ-साथ ट्रेंट बोल्ट और क्विंटन डी कॉक जैसे पुराने सितारों की वापसी ने मुंबई को और भी मजबूत बना दिया है।
पहले चरण में चुनौतियां
शेड्यूल के मुताबिक, मुंबई को अपने पहले चार मैचों में से दो घर पर और दो बाहर (अवे गेम्स) खेलने हैं। दिल्ली और गुवाहाटी की पिचों पर मुंबई के गेंदबाजों, खासकर बुमराह और बोल्ट की जोड़ी पर सबकी नजरें टिकी होंगी। वहीं, 12 अप्रैल को होने वाला MI vs RCB का मुकाबला इस फेज का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications