पठानकोट हमला : CWG गेम्स में गोल्ड जीता था शहीद फतेह सिंह ने
नई दिल्ली। पठानकोट हमले में शहीद हुए जवान फतेह सिंह के बहादुरी पर आज देश के हर व्यक्ति को गर्व है। भारत माता के इस लायक पुत्र की वीरता की वजह से आज हमारा देश सुरक्षित है और हमारी मातृभूमि पर खरोच तक नहीं आयी है।
- पठानकोट में शनिवार को हुए आतंकी हमले के दौरान हुए सूबेदार मेजर गुरदासपुर जिले के झंडा गांव के निवासी थे।
- 51 साल के फतेह सिंह ने रिटायर्टमेंट के बाद डिफेंस सिक्योरिटी कोर ज्वाइन की थी।
- फतेहसिंह को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
- अपने खून का कतरा-कतरा भारत मां के नाम करने वाले फतेह सिंह के बड़ा बेटा भी फौज में हैं।
- फतेह सिंह ने 1995 में पहली राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।



Click it and Unblock the Notifications
