जानिए कौन है मसूद अजहर जिसने रची पठानकोट आतंकी हमले की पूरी साजिश

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। जैश के आतंकी मौलाना मसूद अजहर इस हमले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देर रात करीब 3:30 बजे लगभग 6 की संख्या में आतंकवादी पठानकोट एयरबेस पर हमला बोल दिया था। पठानकोट आतंकी हमला: कहीं शादी का बदला तो नहीं लिया गया सेना से?

Jaish e Mohammad terrorist Masood Azhar

इस हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। अभी भी कुछ आतंकी एयरफोर्स स्टेशन के आसपास मौजूद हैं क्योंकि थोड़े-थोड़े समय पर फायरिंग हो रही है।

कौन है मौलाना मसूद अजहर और क्या है उसकी हिस्ट्री

मसूद अजहर जैश का वो आतंकी है जिसे 17 साल पहले 1999 में कांधार हाईजैक मामले में भारत ने रिहा किया था। 24 दिसंबर 1999 को 5 हथियारबंद आतंकवादियों ने 178 यात्रियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज आईसी-814 को हाइजैक कर लिया था।

हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने भारत सरकार के सामने 178 यात्रियों की जान के बदले में तीन आतंकियों की रिहाई का सौदा किया था। भारत सरकार ने यात्रियों की जान बचाने के लिए जिन तीनों आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया था उन्हीं मे से एक है मसूद अजहर।

क्या है जैश ए मोहम्मद

जैश ए मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है जिसके आतंकवादी जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कई राज्यों में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। इतना ही नहीं जैश ए मोहम्मद के आतंकी अमेरिका के विरुद्ध चलाई जा रही गतिविध्िायों में भी शामिल रहे हैं। जैश ए मोहम्मद की स्थापना मसूद अजहर ने मार्च 2000 में की थी। जनवरी 2002 में जब इसे पाकिस्तान की सरकार ने बैन कर दिया तब जैश ए मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम उल इस्लाम कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+