Pathaan controversy: बजरंग दल ने पठान के विरोध में जलाया दीपिका का पुतला, कहा- गुजरात में नहीं होगी रिलीज
Pathaan controversy protests: बजरंग दल की गुजरात इकाई ने अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'पठान' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। दीपिका पादुकोण का पुतला जलाया गया।

Pathaan controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर विरोध जारी है। फिल्म का गाना ''बेशर्म रंग'' से लेकर फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने तक पठान का विरोध जारी है। यश राज फिल्म्स ने हाल ही में स्पाई थ्रिलर पठान का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी फिल्म का विरोध हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'पठान' फिल्म का विरोध किया है।
अहमदाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पठान फिल्म का विरोध करते हुए दीपिका पादुकोण का पुतला जलाया। वहीं बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम गुजरात में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
वहीं अहमदाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म 'पठान' का विरोध करते हुए मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला। इस जुलूस में शाहरुख खान और दीपिका के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
इससे पहले बुधवार को अहमदाबाद के एक मॉल में फिल्म के पोस्टर को जलाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मूवी थियेटर में 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए हंगामा करते देखा जा सकता है। हालांकि मॉल के कुछ अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी लेकिन वह नहीं माने।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स को चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। अगर फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को बजरंग दल का तेवर देखने को मिलेगा।
क्यों हो रहा है पठान का विरोध?
पठान का विरोध सबसे अधिक फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर हुआ। गाने में शाहरुख और दीपिका स्पेन में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दक्षिणपंथी समूहों और कुछ भाजपा नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है क्योंकि गाने में दीपिका भगवा रंग की बिकिनी में दिख रही हैं।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले गाने में दीपिका की वेशभूषा पर आपत्ति जताई थी और दोनों अभिनेताओं द्वारा पहने जाने वाले परिधानों के रंग पर भी आपत्ति जताई थी। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, 'गाने में पहली नजर में पहनावा आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि पठान फिल्म का गाना गंदी मानसिकता से शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता इसे ठीक करें।"












Click it and Unblock the Notifications