Winter Session Day 8: संसद में वंदे मातरम पर जोरदार चर्चा, पीएम मोदी-राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला
Parliament Winter Session Day 8 2025: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 घंटे लंबी चर्चा की शुरुआत हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एकमत से इसे भारत की आत्मा का स्वर बताया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच इस चर्चा के दौरान भी तीखे वार-पलटवार का दौर देखने को मिला। पीएम मोदी ने जहां आपातकाल का जिक्र किया और कांग्रेस पर राष्ट्रगीत की महिमा कम करने का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने भी पीएम पर तीखा हमला बोला।
बीजेपी की तरफ से चर्चा में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई और सांसदों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वंदे मातरम पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे खंडित करने का काम किया था। कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी ने चर्चा में हिस्सा लिया। लोजपा सांसद राजेश कुमार ने भी वंदे मातरम को देश की अतंरात्मा का गीत बताया।

Parliament Winter Session Day 8 2025: वंदे मातरम पर चर्चा में घमासान
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वंदे मातरम को खंडित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने विभाजनकारी शक्तियों के सामने हार मान ली थी। इस वजह से देश का बंटवारा हुआ। वंदे मातरम का विरोध जिन्ना ने किया था और आज कांग्रेस में उसी मानसिकता के लोग हैं।
यह भी पढ़ें: Vande Mataram: वंदे मातरम कब बना राष्ट्रीय गीत? क्यों मुस्लिमों को है इस पर एतराज?
- कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि पीएम का आत्मविश्वास कमजोर हो गया है। वह देश के जरूरी मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए ऐसे मुद्दे ला रहे हैं जिनका कोई महत्व नहीं है। प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को पूरे राष्ट्र की आवाज के तौर पर मान्यता दी। पीएम मोदी सिर्फ नेहरू और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हैं।
- भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आज की चर्चा ऐतिहासिक दस्तावेज की तरह बनकर उभरेगी। बीजेपी सांसद ने कहा, 'यह कोई धार्मिक गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा और भारत के गौरव का गीत है। ये देश की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। वंदे मातरम सिर्फ गीत नहीं, राष्ट्रीय प्रेम की रीत है, इसलिए कांग्रेस इससे भयभीत है।'
यह भी पढ़ें: Vande Mataram Debate: पीएम अब पहले जैसे नहीं रहे, आत्मविश्वास डगमगा गया: Priyanka Gandhi
- महाराष्ट्र से निर्वाचित एक अन्य सांसद भास्कर मुरलीधर भागारे ने भी इस चर्चा में भाग लिया। डिंडोरी लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद मुरलीधर एनसीपी (शरद पवार) गुट के सांसद हैं। उन्होंने मराठी भाषा में अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि आजादी के आंदोलन में इसका योगदान कभी न भूलने वाला है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देशवासियों को एकजुट करने में इसने बड़ी भूमिका निभाई है।
- वंदे मातरम पर चर्चा में डीएमके की ओर से डी. राजा ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीडीपी सांद, जेडीयू समेत अन्य दलों के सांसदों ने भी चर्चा में अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें: Vande Mataram Debate: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम था चेतना का मंत्र'
Parliament Winter Session Day 8: प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए अहम मुद्दे
प्रश्नकाल के दौरान पश्चिम बंगाल की जयनगर लोकसभा सीट से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रतिमा मंडल ने सवाल किया कि स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना जैसी योजनाओं से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर को क्यों बाहर रखा गया है? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों को प्रदेश की सरकार को राजनीति से बाहर रखना चाहिए।
तमिलनाडु की कुड्डालोर लोकसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस सांसद एमके विष्णु प्रसाद ने रेलवे टूरिज्म और त्योहारी सीजन में पर्यटकों के लिए किए जाने वाले विशेष उपायों को लेकर सवाल किया। इस पर पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रयागराज के महाकुंभ की मिसाल देते हुए कहा, सरकार देश के हर कोने में जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त इंतजाम करती है।
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee: वंदे मातरम पर बहस! ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- बंगाल के महान नेताओं की अनदेखी क्यों?












Click it and Unblock the Notifications