सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाया गया, भारतीय टीम में बड़ा उलटफेर
Indian Team: भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुर्सी चली गई है। बोर्ड के भीतर टीम की कप्तानी और उनकी जगह को लेकर गंभीर चर्चाएं कल रही थीं।
वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। उनके इस खराब फॉर्म ने सेलेक्टर्स की चिंता बढ़ा दी थी। लगातार फ्लॉप होने की वजह से अब टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठने लगे थे, जिससे उनकी कप्तानी पर संकट मंडरा रहा था।

कौन है कप्तानी का बड़ा दावेदार
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बड़े संकट के बीच श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। आईपीएल में शानदार कप्तानी और बेहतरीन फॉर्म के दम पर वह सेलेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। अय्यर न सिर्फ नए कप्तान बन सकते हैं, बल्कि नंबर चार पर सूर्या की जगह भी ले सकते हैं।
लंबे समय की योजना में हैं सलेक्टर्स
चयनकर्ता अब शॉर्ट-टर्म फैसलों के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। वे अगले दो टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर एक मजबूत और टिकाऊ लीडर की तलाश कर रहे हैं। इस बड़े बदलाव को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर से भी सलाह ली गई। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सूर्या को कप्तानी से हटाने की पुष्टि कर दी
कप्तानी की इस रेस में केवल श्रेयस अय्यर ही अकेले दावेदार नहीं हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी सेलेक्टर्स की नजरों में बने हुए हैं। अगर अय्यर को कप्तानी मिलती है, तो ईशान किशन या तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया जा सकता है।
गौतम गंभीर की राय काफी अहम
सलेक्टर्स ने गौतम गंभीर से भी इस बारे में चर्चा की है, उसके बाद ही सूर्यकुमार यादव की जगह किसी नए कप्तानी को लाने का फैसला हुआ है। अब यह देखना होगा कि नया कप्तानी कौन होगा और इसकी घोषणा कब की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications