Vande Mataram Debate: पीएम अब पहले जैसे नहीं रहे, आत्मविश्वास डगमगा गया: Priyanka Gandhi
Vande Mataram Debate Priyanka Gandhi: संसद में वंदे मातरम को लेकर चल रही बहस के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के बड़े शहर प्रदूषण, महंगाई और बेरोजगारी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। संसद में उन मुद्दों पर चर्चा की बजाय ध्यान भटकाने वाली बहसें हो रही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और यह साफ नजर भी आ रहा है।
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई बहस में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि मोदी अब वह प्रधानमंत्री नहीं रहे जो कभी हुआ करते थे। सच्चाई यह है कि यह अब दिखने भी लगा है। उनका आत्मविश्वास घट रहा है।'

Priyanka Gandhi का पीएम मोदी पर हमला
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग साफ हवा, बेहतर जीवन और रोजगार की मांग कर रहे हैं। सरकार ऐसी बातों पर बहस करा रही है जिनका नागरिकों की दैनिक समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। देश को असली मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Vande Mataram: संसद में अब वंदे मातरम पर होगी चर्चा, 10 घंटे का दिया गया समय, क्या है पूरा प्लान
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं और सत्ता में बैठे मेरे साथी चुप हैं। भीतर ही भीतर वे भी इससे शर्मिंदा हैं। आज देश के लोग दुखी हैं, परेशान हैं, समस्याओं से घिरे हुए हैं और आप उन्हें हल नहीं कर रहे।'
'राष्ट्रीय गीत को छोटा करने की हो रही कोशिश'
वंदे मातरम् विवाद पर बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रीय गीत को छोटा किए जाने की बात उठाने वाले यह भूल जाते हैं कि राष्ट्रीय गान भी रवींद्रनाथ टैगोर की लंबे काव्य रचना का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नेहरू, टैगोर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विरासत को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Vande Mataram Debate: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले - 'आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम था चेतना का मंत्र'
Vande Mataram Debate: प्रियंका ने नेहरू का जिक्र कर किया तीखा हमला
प्रियंका गांधी ने कहा कि नेहरू ने देश के लिए 12 से अधिक वर्ष जेल में बिताए थे। उनके बनाए IIT और IIM जैसी संस्थाएं इस देश की नींव हैं। वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा, 'आज जिन पीएसयू का निजीकरण हो रहा है, वे नेहरू की ही देन हैं। आप लोग कथित अपमानों की सूची बनाते हैं, तो नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और परिवारवाद पर भी ऐसी ही सूची बनाकर चर्चा करें। एक बार सदन में उनकी सारी गलतियों पर चर्चा कर लें, ताकि विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो सके।'
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee: वंदे मातरम पर बहस! ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- बंगाल के महान नेताओं की अनदेखी क्यों?
PM Modi पर प्रियंका गांधी ने लगाए कई आरोप
वायनाड सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर भी सवाल उठाए और कहा कि तथ्यों को अधूरा और तोड़कर पेश किया गया। प्रियंका ने बताया कि टैगोर ने वंदे मातरम् कांग्रेस के अधिवेशन में गाया था। नेताजी ने खुद विवाद को कांग्रेस मंच पर चर्चा के लिए उठाया था, न कि केवल नेहरू ने। उन्होंने टैगोर का पत्र पढ़ा जिसमें कहा गया कि स्वतंत्रता सेनानियों ने गीत के केवल दो ही अनुच्छेद गाए, और उन पर ही टिके रहना चाहिए।
सरकार पर हमला जारी रखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'आप सिर्फ चुनावों के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। कांग्रेस भले ही कितने भी चुनाव हार जाए, लेकिन हम जनता की आवाज बनकर संसद में लड़ते रहेंगे। सरकार बहसों से बचती है और असली मुद्दों से ध्यान भटकाती है, जबकि कांग्रेस जनता की बात उठाती रहेगी। सरकार विधानसभा चुनावों, खासकर पश्चिम बंगाल के चुनाव, को ध्यान में रखकर इस तरह की बहसें ला रही है ताकि जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाया जा सके।'
यह भी पढ़ें: Vande Mataram: वंदे मातरम कब बना राष्ट्रीय गीत? क्यों मुस्लिमों को है इस पर एतराज?
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications