Parliament Session: SIR पर विपक्ष आज भी कर सकता है हंगामा, क्या चलेगी संसद?
Parliament Session: आज मानसून सत्र का 19वां दिन है, विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर हंगामा कर रहा है और इसलिए आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संवैधानिक और चुनावी प्रभावों पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।
हालांकि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि ये मामला चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर संसद में चर्चा हो ही नहीं सकती है लेकिन विपक्ष कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

सोमवार को भी उसका हंगामा जारी रहा इसलिए लोकसभा को जल्दी ही स्थगित करना पड़ा था इसलिए अगर आज भी हंगामा होने पर संसद चल पाएगी या नहीं, ये कह पााना थोड़ा मुश्किल है।
'लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए' (Parliament Session)
इस बारे में बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 'लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए, वोट के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए, चुनाव आयोग निष्पक्ष रहे, बाबासाहेब आंबेडकर के संवैधानिक ढांचे की रक्षा होनी चाहिए - हम ठीक यही कर रहे हैं। हम 'वोट चोरी' को खत्म कर रहे हैं और कुछ लोग चाहते हैं कि 'वोट चोरी' जारी रहे।'
NDA संसदीय दल की बैठक
सत्र के पहले पीएम मोदी दिल्ली में बालयोगी ऑडिटोरियम में NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। इसमें NDA के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है। अनुमान है कि इस बैठक में NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित किया जा सकता है। मालूम हो कि राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
विपक्ष आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के नाम का ऐलान (Parliament Session)
तो वहीं आज विपक्ष आज उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है। तमिलनाडु से डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। तो वहीं महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन मतगणना भी होगी। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त को समाप्त हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications