Parliament Session, Day 9: अमेरिकी टैरिफ पर आज हंगामे के आसार, जानिए मानसून सत्र से जुड़ी खास बातें
Parliament Session: आज मानसून सत्र का 9वां दिन हैं, बीते तीन दिनों से संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जबरदस्त बहस देखी गई, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई, सरकार ने सिलसिलेवार ढंग से जहां 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपना पक्ष रखा वहीं विपक्ष उससे असंतुष्ट दिखा। कांग्रेस और सपा की ओर से इस बारे में कई तीखे वार किए गए।
तो वहीं आज भी संसद में काफी हंगामे के आसार हैं लेकिन इस बार मुद्दा 'ऑपरेशन सिंदूर' नहीं बल्कि अमेरिकी टैरिफ हो सकता है।

दरअसल अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो कि 1 अगस्त से लागू होगा, इस पर विपक्ष आज टैरिफ और विदेश नीति पर पीएम मोदी से सफाई की मांग कर सकता है, जिसको लेकर दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।
बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर भी हंगामा
यही नहीं बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में सदन में चर्चा चाहता है, उसकी मांग है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले पर भी चर्चा हो और इसी वजह से वो संसद परिसर के मकड़ द्वार पर लगातार प्रदर्शन कर रहा है, हालांकि सरकार की ओर से कह दिया गया है कि ये मामला चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर संसद में चर्चा नहीं होगी लेकिन विपक्ष उसकी ये बात सुनने को तैयार नहीं है।
पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर देश को जानकारी दी
वैसे आज राज्यसभा में मणिपुर घोषणापत्र पर मतदान, समुद्री मार्ग से माल ढुलाई विधेयक पर चर्चा होनी है।आपको बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर देश को जानकारी दी थी और कहा था कि 'सीजफायर के लिए किसी भी देश के नेता ने उन्हें फोन नहीं किया था।' हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, जिस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 'वो सच नहीं बोल रहे हैं, अगर पीएम मोदी उनका नाम लेंगे तो ट्रंप उनकी सारी बातें खुलकर बोल देंगे।'
21 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र (Parliament Session)
मालूम हो कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था और ये 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होनी थी और 15 से ज्यादा बिल पेश होने हैं लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण पहला हफ्ते संसद ठीक से चल नहीं पाई है इसलिए अब इन बिलों के लिए सरकार क्या कदम उठाती है, ये देखना होगा। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। 12 अगस्त के बाद सीधे 18 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications