Donald Trump ने भारत को दिया बड़ा झटका, 1 अगस्त से लगाएगा 25% टैरिफ, फैसले के पीछे बताई ये वजह
25% tariff on Indian goods Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से भारत से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। इस फैसले की जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों को 'दुनिया में सबसे ज्यादा कठोर और आपत्तिजनक' बताया।
ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से भारी मात्रा में सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदता है, जो यूक्रेन युद्ध के दौरान 'अच्छा संकेत नहीं' है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बयान जारी करते हुए कहा कि, 'भारत भले ही हमारा दोस्त हो, लेकिन हमने वर्षों से उनके साथ सीमित व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, भारत की गैर-राजकोषीय व्यापार बाधाएं बेहद कठिन और अपमानजनक हैं।
उन्होंने भारत की रूस से नज़दीकी पर भी सवाल उठाए और कहा, भारत हमेशा रूस से ही हथियार खरीदता है, और ऊर्जा के मामले में भी वह रूस का सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में 'हत्या' बंद करे यह बेहद नकारात्मक संकेत हैं।'
ट्रंप का साफ संदेश है कि अमेरिका अब ऐसे व्यापारिक रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि, 'भारत को अब 25% टैरिफ और रूस से व्यापार के लिए एक अतिरिक्त दंड का सामना करना होगा।'
ये भी पढ़ें Trump Town: इस मुस्लिम देश में ट्रंप बना रहे अपना खास शहर, करोड़ों में होगी एक विला की कीमत, जानें खासियत












Click it and Unblock the Notifications