Parliament Session: 'अब PM -CM या कोई भी नेता जाएगा जेल तो ना बचेगी कुर्सी', संसद में आज बिल पेश करेंगे शाह

Parliament Session: आज मानसून सत्र का 20वां दिन है, 21 अगस्त से ये सत्र खत्म भी हो जाएगा। इस बार विपक्ष ने एसआईआर पर इतना हंगामा किया है, जिसकी वजह से ये सत्र सुचारू रूप से चल नहीं पाया है। आज का दिन काफी अहम है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकते हैं।

इन विधेयकों का उद्देश्य प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों को पद से हटाने के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करेंगे, जिन्हें गंभीर आपराधिक आरोपों के कारण गिरफ्तार किया गया है और हिरासत में रखा गया है।

Parliament Session

इन विधेयकों के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, या किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को ऐसे अपराध के आरोप में लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रखा जाता है, जिसके लिए पांच साल या उससे अधिक की कारावास की सजा हो सकती है, तो उन्हें 31वें दिन तक पद से हटा दिया जाएगा। हालांकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है , उसका कहना है कि बीजेपी विपक्ष को कमजोर करने के लिए ये विधेयक ला रही है।

जो तीन विधेयक आज पेश होने वाले हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...

  • केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2025
  • संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025
  • जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025

अमित शाह ने लोकसभा कार्यालय को पत्र लिखा (Parliament Session)

अमित शाह ने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को लोकसभा कार्यालय को पत्र लिखकर सूचित किया कि ये तीन विधेयक चालू सत्र में पारित किए जाएं। शाह की ओर से कहा गया है कि 'निर्वाचित प्रतिनिधि भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर केवल जनहित और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करें। यह भी अपेक्षा की जाती है कि पद पर बैठे मंत्रियों का चरित्र और आचरण किसी भी संदेह से परे हो।'

आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं (Parliament Session)

मालूम हो कि विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर हंगामा कर रहा है और इसलिए आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं, ऐसे में आज भी संसद ठीक से चल पाएगी या नहीं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है, फिलहाल आपको बता दें कि कल केन्द्रीय कैबिनेट ने ₹1507 करोड़ की लागत से कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के विकास को मंजूरी दी थी। जिस पर अमित शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट किया था।

कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के विकास को मंजूरी

उन्होंने एक्स पर लिखा था कि ' मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने आज ₹1507 करोड़ की लागत से कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के विकास को मंजूरी दी। इससे हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का विकास होगा, रनवे के आकार में वृद्धि होगी और अन्य सहायक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय से कोटा सहित आसपास के क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा व रोजगार को भी बढ़ावा मिलने वाला है।'

यह पढ़ें: CP Radhakrishnan बन गए उपराष्ट्रपति? चुनाव से पहले PM मोदी ने दिए बड़े संकेत! बहुत कुछ कहती है ये मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+