CP Radhakrishnan बन गए उपराष्ट्रपति? चुनाव से पहले PM मोदी ने दिए बड़े संकेत! बहुत कुछ कहती है ये मुलाकात
CP Radhakrishnan NDA Vice Presidential: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 17 अगस्त 2025 को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। यह घोषणा बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई, जिसकी जानकारी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी। विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह ऐलान 17 अगस्त 2025 को रात 8:00 बजे के आसपास हुआ।
इसके बाद, सियासी गलियारों में हलचल मच गई। एक तरफ, बधाईयों का दौर था। दूसरी तरफ, विपक्ष के पेट में खलबली की, राधाकृष्णन के कंधों से BJP की नई प्लानिंग क्या है? करीब 19 घंटे बाद 18 अगस्त 3:30 शाम बजे भारत के PM नरेंद्र मोदी की 'तमिल मोदी' कहे जाने वाले सीपी राधाकृष्णन से हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं।

पीएम मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर राधाकृष्णन को अपनी शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ, कि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई। लेकिन, पीएम मोदी के x (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट ने मुस्कान के मायनों पर मुहर जरूर लगा दी। क्या दिए पीएम की मुस्कान ने संकेत?
PM मोदी और राधाकृष्णन की मुलाकात: क्या कहती है तस्वीर?
18 अगस्त को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी ने NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें और PM का X पोस्ट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। PM ने लिखा- 'थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करें।'
उधर, सीपी राधाकृष्णन ने भी तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटो में दोनों मुस्कराते हुए बातचीत करते नजर आए। राधाकृष्णन ने भी X पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'हमारे प्रिय नेता, सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज दिल्ली में मुलाकात कर सम्मानित और धन्य महसूस कर रहा हूं।'
तस्वीरों में दोनों नेताओं की मुस्कान और आत्मीयता ने सियासी विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। क्या यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी, या NDA की जीत का आत्मविश्वास दिखा रही थी? राधाकृष्णन की दिल्ली यात्रा में वे कई NDA नेताओं से मिले और 19 अगस्त को NDA संसदीय दल की बैठक में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विपक्ष का स्टैंड: 'एक और RSS मैन'
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने राधाकृष्णन के चयन पर तंज कसा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें "एक और RSS मैन" करार दिया, लेकिन शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने उनकी गैर-विवादास्पद छवि की तारीफ की: "वह एक अच्छे व्यक्तित्व वाले, अनुभवी नेता हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।" INDIA ब्लॉक अभी तक अपने उम्मीदवार पर सहमति नहीं बना पाया है, जिससे राधाकृष्णन की राह आसान दिख रही है।
ये भी पढ़ें- CP Radhakrishnan को NDA ने क्यों चुना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? क्या है मंशा? विपक्ष के उड़ जाएंगे तोते!- समझें
कब हैं उपराष्ट्रपति चुनाव: तारीख और प्रक्रिया
- वोटिंग और रिजल्ट: 9 सितंबर 2025 को वोटिंग और उसी दिन परिणाम।
- नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2025। राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
- नाम वापसी: 25 अगस्त 2025 तक।
- इलेक्टोरल कॉलेज: 788 सांसद (लोकसभा: 543, राज्यसभा: 233 निर्वाचित + 12 मनोनीत)। NDA की 293 सीटों के साथ मजबूत स्थिति।
- क्यों हो रहे उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया, जिसके बाद यह चुनाव जरूरी हो गया।
राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति बनने की राह पर? PM मोदी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल!
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 18 अगस्त को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सियासी माहौल गर्मा दिया। PM की मुस्कान और X पोस्ट, 'उनका अनुभव राष्ट्र को समृद्ध करेगा,' ने संकेत दे दिया कि राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना लगभग तय है। RSS की गहरी जड़ें, तमिलनाडु से कनेक्शन, और 40 साल का अनुभव उन्हें NDA का मास्टरस्ट्रोक बनाता है। 9 सितंबर को वोटिंग से पहले विपक्ष की चुप्पी और NDA की 293 सीटों ने राधाकृष्णन की जीत की राह आसान कर दी है। क्या यह मुलाकात सियासी जीत की स्क्रिप्ट लिख रही है?
ये भी पढ़ें- CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन किस जाति से रखते हैं ताल्लुक? कितने पढ़े-लिखे हैं?












Click it and Unblock the Notifications