Sansad Mein Aaj Kya Hua: नारेबाजी और विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का तीसरा दिन

Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसून सत्र का तीसरा दिन भी विपक्षी सांसदों के हंगामे की भेंट चढ़ गया और सदन का कामकाज ठप ही रहा। दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में वोटर संशोधन लिस्ट पर हंगामा करने लगे। कई बार सांसदों को अपनी जगह पर जाने के लिए कहने के बाद भी जब नहीं माने, तो लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला काफी नाराज हो गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों पर भड़कते हुए कहा कि आप लोग सड़क वाला व्यवहार संसद में कर रहे हैं। हालांकि, जब गतिरोध खत्म नहीं हुआ तो उन्होंने 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

राज्यसभा में हंगामे के साथ ही कार्यवाही शुरू हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया को नहीं मानते हैं। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, इसके बाद भी गतिरोध थम नहीं सका और हंगामा जारी रहा।

Sansad Mein Aaj Kya Hua

Sansad Mein Aaj Kya Hua Highlights

SIR पर कांग्रेस सांसद समेत वाम दलों ने भी दिया स्थगन प्रस्ताव

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, सैयद नसीर हुसैन, रानानी अशोकराव पाटिल और रंजीत रंजन ने भी इसी मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिए। सीपीआई सांसद पी संदोष कुमार ने भी स्थगन प्रस्ताव दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया है। उन्होंने दिल्ली में जबरन बेदखली के कारण उपजे गंभीर मानवीय संकट पर चर्चा की मांग की है।

यह भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र की हुई शुरुआत, पीएम मोदी बोले – ऑपरेशन सिंदूर ने 22 मिनट में मिटा दिए आतंक के अड्डे

लोकसभा और राज्यसभा में दोनों सदनों में हंगामा

लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पीठासीन अधिकारियों ने सदन चलाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे शुरू हुई। पीठासीन सभापति घनश्याम तिवारी ने विपक्षी सांसदों से अपील की, लेकिन हंगामा देखकर उन्होंने दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बाद फिर सदन चलाने की कोशिश हुई लेकिन जब हंगामा नहीं थमा, तो पूरे दिन के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी दलों के शोरगुल और हंगामे के बावजूद लोकसभा में पीठासीन सभापति संध्या राय ने सदन चलाने की कोशिश की। सांसदों-मंत्रियों ने सदन के पटल पर अहम प्रपत्र और रिपोर्ट पेश किए। हालांकि, हंगामा नहीं थमा और पहले 2 बजे तक के लिए और फिर पूरे दिन के लिए सदन स्थगित करना पड़ा।

सरकार और विपक्ष के बीच दिखी तकरार

विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर हंगामा किया। कई विपक्षी सांसद विरोध में काले रंग का स्टोल लेकर आए थे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हमें बोलने नहीं दे रही है। इधर शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष की मंशा है कि किसी भी तरह से सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला जाए। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: अब विपक्ष पर क्यों भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, संसद के पहले दिन ही लगाया गंभीर आरोप

ऑपरेशन सिंदूर पर 29 जुलाई से शुरू होगी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर पर 29 जुलाई से 16 घंटे लंबी चर्चा चलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा लेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से कई सांसद सरकार का पक्ष रखेंगे जबकि विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा समेत कई और सांसद बोल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+