अब विपक्ष पर क्यों भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, संसद के पहले दिन ही लगाया गंभीर आरोप
Kangana Ranaut Parliament reaction: संसद के मानसून सत्र का पहला ही दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू हुई, विपक्षी दलों के सांसद वेल में आकर जोरदार नारेबाजी करने लगे। आसन की ओर से बार-बार अपील के बावजूद विपक्षी सांसदों ने अपनी सीटों पर लौटने से इनकार कर दिया, जिसके चलते कार्यवाही को शाम 4 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी सहित विपक्ष के सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने क्या कहा?
BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि, 'हर सत्र में विपक्ष द्वारा हंगामा किया जाना अब एक आदत बन चुकी है। आज भी हर विषय पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया था, लेकिन विपक्ष की मंशा सिर्फ और सिर्फ कार्यवाही को बाधित करने की है। इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है।'
सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संसद से बाहर निकलते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि, 'सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने दिया जा रहा है, लेकिन विपक्ष के सांसदों को, जिनमें मैं भी शामिल हूं और मैं नेता प्रतिपक्ष हूं हमें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही। यह एक नई सोच है। परंपरा कहती है कि अगर सरकार पक्ष के लोग बोल सकते हैं, तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।'
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, 'हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए और यह हमेशा से परंपरा रही है कि विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाता है लेकिन यहां हमारे नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता।'
ये भी पढ़ें Parliament Session LIVE: हंगामा क्यों कर रहे, सरकार चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं। सभी INDIA गठबंधन दलों के सांसदों ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। अगर सरकार चर्चा कराना चाहती है, तो उसे यह करके दिखाना होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और रक्षा मंत्री ने सदन में अपनी बात रखी, लेकिन उन्होंने विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया। यह सदन एकतरफ़ा हो गया है... उन्हें चर्चा शुरू करने दीजिए, हम तैयार हैं।
लोकसभा में क्यों हो रहा है हंगामा
लोकसभा में सोमवार को विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया, जिसकी मुख्य वजह 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सरकार से पारदर्शिता की मांग है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि सरकार पक्ष के मंत्री लगातार अपनी बात रख रहे हैं।इसी रवैये के विरोध में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में नारेबाजी और हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और स्थगित भी करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें नरेंद्र मोदी, राहुल और अखिलेश ने Loksabha Election में कितना पैसा किया खर्च? चुनाव आयोग ने जारी किया ब्यौरा












Click it and Unblock the Notifications