Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसून सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा, 5 प्वाइंट में जानें दिन भर क्या हुआ
Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसून सत्र का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक काफी हंगामेदार रहा। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष से भी सकारात्मक पहल की उम्मीद करती है। दूसरी ओर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल भी पूरी तैयारी के साथ आए थे। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर हंगामा किया।
राज्यसभा में सत्र शुरू होते ही कांग्रेस और विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इसके बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने जवाब देने की कोशिश की और कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर पर हम चर्चा चाहते हैं। हालांकि, नड्डा कांग्रेस सांसदों के हंगामा करने पर नाराज भी हुए थे। हंगामे के बाद 12 बजे तक के लिए राज्यसभा को स्थगित करनी पड़ी।

Sansad Mein Aaj Kya Hua: दिन भर की रही ये 5 बड़ी घटनाएं
1. बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद देश में पहली बार ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई हुई है। सरकार चाहती है कि इस मुद्दे पर चर्चा हो और दुनिया के सामने पूरा सच आए।'
यह भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र की हुई शुरुआत, पीएम मोदी बोले – ऑपरेशन सिंदूर ने 22 मिनट में मिटा दिए आतंक के अड्डे
एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर हुई चर्चा
2. एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भी उड्डयन मंत्री ने राज्यसभा में जवाब दिया। एयर इंडिया हादसे को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सिविल एविशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने विपक्षी सांसदों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास कॉकपिट पायलटों की बातचीत का पूरा रिकॉर्ड है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम अटैक पर दोनों सदनों में हंगामा
3. लोकसभा में भी विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम अटैक समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। लगातार हंगामे की वजह से स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। लोकसभा में मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र से पहले All Party Meeting, किरेन रिजिजू बोले, 'विपक्षी दलों ने रखे अपने मुद्दे'
जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस
4. राज्यसभा में भी जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दिया गया। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने बताया कि इस प्रस्ताव पर 145 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर की प्रति लोकसभा स्पीकर को सौंप दी गई है।
5. संसद सत्र से पहले 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बताया गया कि इस सत्र में सरकार 15 बिल लाएगी। दोनों सदनों में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: Monsoon Session 2025: मानसून सत्र में कौन-कौन से 8 बिल पेश होने वाले हैं? पढ़ें उसके बारे में हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications