मानसून सत्र से पहले All Party Meeting, किरेन रिजिजू बोले, 'विपक्षी दलों ने रखे अपने मुद्दे'
All Party Meeting: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। परंपरा के मुताबिक, सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें कई दलों के नेताओं ने भाग लिया। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि अच्छी चर्चा हुई और हम कहना चाहते हैं कि विपक्ष जिन भी जरूरी मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं उन्हें सदन में उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार और विपक्ष दोनों की होती है और हम सभी दलों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की उम्मीद करते हैं।
विपक्ष जम्मू कश्मीर में हुए हमले, ऑपरेशन सिंदूर, वोटर लिस्ट में सुधार और वक्फ बिल जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता लगातार कहते रहे हैं कि सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है और सभी सवालों के जवाब देगी। मानसून सत्र से पहले हुई ऑल पार्टी मीटिंग में कुछ विपक्षी दल आक्रामक तेवर में नजर आ रहे हैं।

Parliament Monsoon Session: सरकार को घेरने की तैयारी
सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, एसपी, अकाली दल समेत कई दलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रपति ट्रंप के मध्यस्थता के दावे समेत कई राज्यों में आई बाढ़ और राहत के इंतजाम जैसे मुद्दे हैं।
वक्फ बिल पर भी सरकार को घरेने के लिए विपक्षी दलों ने पूरी तैयारी की है। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन पर कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों 24 विपक्षी दलों की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई है।
यह भी पढ़ें: Monsoon Session 2025: मानसून सत्र में कौन-कौन से 8 बिल पेश होने वाले हैं? पढ़ें उसके बारे में हर डिटेल
All Party Meeting में भी रहा गर्मा-गर्मी का माहौल
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में बिहार की मतदाता सूची में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर के दावों पर सवाल उठाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ की वजह से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। संसद सत्र में क्षेत्रीय पार्टियां और कांग्रेस इसे भी मुद्दा बना सकती है। हिमाचल की सुक्खु सरकार केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद नहीं मिलने के दावे करते रहे हैं।
मानसून सत्र में ये अहम बिल हो सकते हैं पास
लोकसभा मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक 2025
खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025
यह भी पढ़ें: Ikra Hasan News: करणी सेना के योगेंद्र राणा की टिप्पणी पर बवाल, सपा नेता बोले- संसद और समाज दोनों का अपमान












Click it and Unblock the Notifications