Monsoon Session 2025: मानसून सत्र में कौन-कौन से 8 बिल पेश होने वाले हैं? पढ़ें उसके बारे में हर डिटेल
Parliament Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो कि 21 अगस्त 2025 तक चलेगा, इसमें कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की संभावना जताई जा रही है। बजट सत्र के बाद यह पहला सत्र होगा, जिसमें पिछले 108 दिनों में देश और दुनिया में घटी बड़ी घटनाएं केंद्र में रहेंगी।
इनमें पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, एयर इंडिया विमान हादसा, भारत-रूस संबंधों में खटास, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध टालने का दावा जैसे मसले चर्चा में रह सकते हैं। बिहार से जुड़ी राजनीति और वोटर रिवीजन भी चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी संसद सत्र होगा।

सरकार इस मानसून सत्र में 8 नए विधेयक (बिल) पेश करने जा रही है। जिसमें शामिल है, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल, मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल, जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) बिल, कर कानून (संशोधन) विधेयक, भू-धरोहर स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, राष्ट्रीय महत्व की भू-संरचनाओं के संरक्षण के लिए और मर्चेंट शिपिंग बिल और इंडियन पोर्ट्स बिल।
Monsoon Session Bills: मानसून सत्र में पेश होने वाले 8 विधेयक की लिस्ट
1. नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल (National Sports Governance Bill)
🔹 उद्देश्य: खेल संगठनों में कामकाज बेहतर करना और पारदर्शिता बढ़ाना।
2. नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन बिल (National Anti-Doping (Amendment) Bill)
🔹 उद्देश्य: खेलों में डोपिंग रोकने के लिए नियमों को सख्त बनाना।
3. मणिपुर GST संशोधन बिल (Manipur Goods and Services Tax (Amendment) Bill)
🔹 उद्देश्य: मणिपुर में वस्तु और सेवा कर से जुड़े विशेष प्रावधान करना।
4. जन विश्वास (संशोधन) बिल (Jan Vishwas (Amendment of Provisions) Bill)
🔹 उद्देश्य: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देना।
5. भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) बिल (Indian Institute of Management (Amendment) Bill)
🔹 उद्देश्य: IIM गुवाहाटी को अधिनियम की अनुसूची में शामिल करना।
6. टैक्सेशन लॉ (संशोधन) बिल (Taxation Laws (Amendment) Bill)
🔹 उद्देश्य: कर कानूनों में संशोधन करना।
7. भूमि- विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) बिल (Geoheritage Sites and Geo-relics Bill)
🔹 उद्देश्य: राष्ट्रीय महत्व के भू-धरोहर स्थलों का संरक्षण करना।
8. मर्चेंट शिपिंग बिल और इंडियन पोर्ट्स बिल (Indian Ports Bill, 2025)
🔹 उद्देश्य: समुद्री व्यापार और बंदरगाह प्रबंधन को आधुनिक बनाना।
इसके अलावा इन बिलों पर भी हो सकती है चर्चा?
इनकम टैक्स बिल 2025 को भी सदन में पेश किया जा सकता है, जिसे फरवरी में लोकसभा में पेश कर सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया था।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के विस्तार की मंजूरी के लिए सरकार संसद की अनुमति मांगेगी और राज्य की ग्रांट डिमांड्स को भी सदन में रखा जाएगा। इसके अलावा गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनः समायोजन से जुड़ा बिल भी लंबित हैं।
मानसून सत्र में जिन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा
- पहलगाम में आतंकवादी हमला
- ऑपरेशन सिंदूर
- एयर इंडिया क्रैश
- अमेरिका द्वारा युद्ध टालने का दावा
- रूस से संबंधों में गिरावट
- बिहार में चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया
मानसून सत्र इस बार कई विवादित मुद्दों और अहम विधेयकों के चलते काफी गर्म और चर्चा में रहने वाला है। सरकार जहां अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहेगी, वहीं विपक्ष हमलों के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि संसद सुचारू रूप से चलती है या हंगामों की भेंट चढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications