Sansad Mein Aaj Kya Hua: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में जारी रहा आरोपों का दौर, कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा
Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में अब तक ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी चर्चा हुई है। सरकार ने जहां विपक्ष के आरोपों की धज्जियां उड़ाईं तो दूसरी ओर विपक्षी सांसदों की ओर से भी तीखे सवाल दागे जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गृहमंत्री अमित शाह ने अब तक चर्चा में हिस्सा लिया है। बुधवार को भी दोनों सदनों में इस पर चर्चा हुई। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कांग्रेस को खूब सुनाया और मुंबई अटैक से लेकर बाटला हाउस तक की याद दिलाई।
गृहमंत्री अमित शार ने राज्यसभा में बयान दिया। विपक्षी सांसदों ने भी पहलगाम अटैक पर तीखे सवाल पूछे और राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर अमेरिका के दबाव जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस, आरजेडी समेत कई दलों के सांसदों ने चर्चा में हिस्सा लिया। एनसीपी (शरद पवार) सांसद फौजिया खान ने पहलगाम में खुफिया विफलता पर सवाल उठाए।

Amit Shah राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे
राज्यसभा में अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और तुष्टिकरण की वजह से आज देश में आतंकवाद है। कांग्रेस ने हमारे सैन्य बलों की वीरता पर संदेह किया है। ऑपरेशन महादेव और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाकर विपक्ष और कांग्रेस ने अपनी मानसिकता दिखाई है।
Sansad Mein Aaj Kya Hua: नड्डा ने कांग्रेस को दिलाई बिरयानी की याद
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत का संकल्प और शौर्य देखा है। उन्होंने कहा, 'मुंबई हमलों के वक्त भी सेना और पुलिस वही थी, लेकिन सरकार के पास इच्छाशक्ति नहीं थी। आज पूरी दुनिया ने भारत की इच्छाशक्ति देखी है।' उन्होंने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती है, लेकिन तब की सरकार आतंकियों को बिरयानी परोसती थी। हाफिज सईद जैसे आतंकियों को जी कहकर बुलाया जाता था।
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान की सांसद शांभवी चौधरी ने संसद में गलती से कर दी मिस्टेक, जानिए क्यों हो रही हैं ट्रोल?
Manoj Jha ने दिया राज्यसभा में भावुक भाषण
आरजेडी सांसद मनोज झा राज्यसभा में बोलते हुए भावुक हो गए और उनका गला रुंध गया। उन्होंने कहा कि मौत को आंकड़ा नहीं बना सकते। जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके घरों का चिराग बुझ गया है। उन्होंने पीएम मोदी और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे का इस्तेमाल नारेबाजी के लिए हो रहा है।
BJP सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर बोला हमला
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'विपक्ष तो सेना के शौर्य को मानने को ही तैयार नहीं है। इन्होंने (विपक्ष) प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया और पीएम ने इन्हें जवाब दिया कि हमें दुनिया के किसी नेता ने ऐसा (युद्धविराम) करने को नहीं कहा।'
कांग्रेस की तरफ से रेणुका चौधरी ने बुधवार को चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी असफलता छुपाने के लिए इतिहास में जाते हैं। पीएम मोदी के पास इतना वक्त नहीं है कि एक बार पहलगाम जाएं और हालात का जायजा लें।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर संसद में बोल कर फंसे Rahul Gandhi, निशिकांत दुबे ने की कार्रवाई की मांग, क्या है मामला?
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं जया बच्चन, 'ये नाम क्यों दिया?'
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए जया बच्चन ने कहा, 'आप बड़े-बड़े लेखकों को रखते हैं। उन्होंने ये नाम दिया ऑपेरशन सिंदूर...सिंदूर तो उन महिलाओं का उजड़ गया फिर ये नाम क्यों दिया गया? उनके पति इस हमले में मारे गए, जिनकी पत्नियां रह गईं। ये जो यात्री गए थे? वो किसलिए गए थे? 370 हटाने के बाद आपने छाती ठोककर कहा था कि आतंकवाद खत्म हो गया। हमारे लिए कश्मीर जन्नत है। आपने लोगों के भरोसे को खत्म कर दिया।'












Click it and Unblock the Notifications