चिराग पासवान की सांसद शांभवी चौधरी ने संसद में गलती से कर दी मिस्टेक, जानिए क्यों हो रही हैं ट्रोल?
Shambhavi Choudhary Parliament attack controversy: भारतीय लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद भवन में जब कोई सांसद बोलता है, तो देश उम्मीद करता है कि हर शब्द ज़िम्मेदारी, संवेदनशीलता और ऐतिहासिक तथ्यों की ठोस नींव पर आधारित हो। लेकिन मानसून सत्र के दौरान ऐसा एक बयान सामने आया, जिसने न सिर्फ संसदीय मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि की ऐतिहासिक समझ को भी कटघरे में ला खड़ा किया।
बिहार के समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की युवा सांसद शांभवी चौधरी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए आतंकी हमलों की क्रोनोलॉजी ही भूल गईं। उन्होंने संसद हमले के लिए उस पार्टी को दोषी ठहरा दिया, जो उस समय सत्ता में थी ही नहीं। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और विपक्ष इसे लेकर उन पर तीखे राजनीतिक वार कर रहा है।

शांभवी चौधरी ने गलती से कर दिया मिस्टेक
सांसद शांभवी चौधरी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए आतंकवादी हमलों की क्रोनोलॉजी ही भूल गईं। उन्होंने 2001 के संसद हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, '2001... 2001 विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर पर हमला हुआ और ये लोग (कांग्रेस) चुप बैठे रह गए।' लेकिन सच्चाई यह है कि 2001 में देश में भाजपा की ही सरकार थी और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। यह तथ्यात्मक भूल तुरंत चर्चा में आ गई।
फिर स्क्रिप्ट गड़बड़ा गई- कांग्रेस
बिहार कांग्रेस ने संसद में दिए गए इस बयान का वीडियो साझा करते हुए चुटकी ली, लिखा कि, 'ओह! फिर स्क्रिप्ट गड़बड़ा गई... अब रीटेक भी नहीं होगा। RSS-कोटा वाली सांसद महोदया भूल गईं कि संसद हमले के वक्त भाजपा की ही सरकार थी!'
ये भी पढ़ें Bihar Elections: 'चिराग पासवान-प्रशांत किशोर हाथ मिला चुके हैं', पप्पू यादव ने चुनाव से पहले किया बड़ा दावा
RJD ने कसा तंज
वहीं राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी हमला बोलते हुए कहा, 'ये मूर्ख महोदया संसद भवन को गया कॉलेज का परीक्षा भवन समझ लिया है जहां से चोरी करके ये परीक्षा पास कर लेती हैं, जहां बिना परीक्षा दिए इनके JDU वाले मंत्री पिता अशोक चौधरी प्रोफेसर बन जाते हैं।'
ये भी पढ़ें Bihar Cabinet Mega Plan: डेयरी प्लांट, जल योजनाएं और स्कूल अपग्रेडेशन, 41 बड़े फैसले, जानिए किसे क्या मिला?
उन्होंने आगे कहा कि, 'लोक सभा मानसून सत्र में समस्तीपुर कि सांसद शांभवी चौधरी 2001 के संसद हमले के लिए कांग्रेस से सवाल कर रही हैं जिसे ये नहीं पता कि 2001 में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, और तो और पीछे बैठे नालन्दा के JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार और बगल में बैठे जमुई सांसद अरुण भारती इस मूर्खता और अज्ञानतापूर्ण का समर्थन करते हुए मेज थपथपा रहे।'












Click it and Unblock the Notifications