Sansad Mein Aaj Kya Hua: मंगलवार को भी SIR मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में बवाल, गोवा ST आरक्षण बिल पास
Sansad Mein Aaj Kya Hua: संसद के दोनों सदनों में बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इस वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होती रही। हालांकि, हंगामे के बाद भी लोकसभा में गोवा में एसटी रिजर्वेशन का विधेयक पारित किया गया। राज्यसभा में भी मणिपुर से जुड़ा प्रस्ताव स्वीकार किया गया। विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से दोनों सदनों का कामकाज जैसे-तैसे चली। 2 बजे के बाद दोनों सदनों को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सोमवार को सदन में नियम 267 के तहत रोजाना बड़ी संख्या में नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोज दर्जनों नोटिस मिल रहे हैं। आज ही 34 नोटिस मिले हैं और इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो नियमों के विरुद्ध हैं। लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी पर स्पीकर ओम बिड़ला ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों का यह व्यवहार ठीक नहीं है। आप सिर्फ किसी तरह सदन की कार्यवाही स्थगित कराना चाहते हैं।

Sansad Mein Aaj Kya Hua: गोवा विधानसभा में ST बिल पारित
भारी हंगामे के बावजूद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश किया। इस बिल को निचले सदन से पारित करा लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बिल से गोवा प्रदेश में आदिवासी समुदाय से आने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। यह राज्य के समावेशी विकास के लिहाज से अहम है।
यह भी पढ़ें: सूटकेस, फार्महाउस और संसद सौदा! जब सरकार बचाने के बदले मिली थी घूस, शिबू सोरेन की विरासत का सबसे काला अध्याय
राज्यसभा से मणिपुर में छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव पास
राज्यसभा ने राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्यसभा में हंगामे पर डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने अपनी निराशा जाहिर की और कहा कि उच्च सदन में सदस्यों का यह व्यवहार ठीक नहीं है।
Bihar SIR पर दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने बिहार SIR के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा हंगामे की वजह से अब तक सदन का कामकाज सुचारू रूप से नहीं चल सका है। विपक्ष के माननीय सदस्यों से कहना चाहता हूं कि सदन चर्चा के लिए है, कानून बनाने के लिए है। इसके बाद भी हंगामा नहीं थमा तो 2 बजे तक के लिए उन्होंने सदन स्थगित कर दिया। राज्यसभा में भी इसी मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ जिसकी वजह से सिर्फ मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव ही पास हो सका।
NDA सांसदों के साथ पीएम मोदी की बैठक
मानसून सत्र में अब तक सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर पर ही चर्चा हो सकी है। विपक्ष के हंगामे की वजह से अब तक पूरा सत्र प्रभावित रहा है। पीएम मोदी ने मंगलवार को एनडीए सांसदों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा बुलाकर अपनी फजीहत कराई है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने अपना मन बना लिया है कि भारी हंगामे के बावजूद भी सदन की कार्यवाही को जारी रखा जाएगा और अहम बिल पास कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: गोवा विधानसभा में इस जाति को मिला आरक्षण, सीट किया गया रिजर्व, एक साल बाद मिली संसद की मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications