Budget Session: संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

Budget Session: संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

Budget Session: संसद का बजट सत्र इस महीने, 29 जनवरी से शुरू हो सकता है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA) ने 29 जनवरी से संसद के बजट सत्र को शुरू करने की सिफारिश की है। सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा। बजट सेशन का दूसरा भाग 8 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलाए जाने की सिफारिश सीसीपीए ने की है। एक फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा।

Recommended Video

    Budget Session 2021: संसद का बजट सत्र 29 January से, 1 February को पेश होगा आम बजट | वनइंडिया हिंदी

    Parliament Budget Session 20201 first phase likely from Jan 29

    जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। कोरोना संक्रमण के देखते हुए विशेष इंतजाम सदन के भीतर किए जाएंगे।

    बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के चलते सरकार ने संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया था। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने संसद का शीत सत्र बुलाए जाने की मांग की थी और इसे सरकार की सवालों से बचने की कोशिश कहा था। हालांकि सरकार ने सत्र बुलाने से इनकार कर दिया था। बजट सत्र में किसान आंदोलन, कोरोना महामारी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते बजट सत्र हंगामेदार रह सकता है।

    ये भी पढ़ें-VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते हुए गिरा शख्स, कांस्टेबल ने दिलेरी दिखाते हुए ऐसे बचाई जान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+