VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते हुए गिरा शख्स, कांस्टेबल ने दिलेरी दिखाते हुए ऐसे बचाई जान

VIDEO: चलती रेल में चढ़ते हुए गिर गया शख्स, कांस्टेबल ने दिलेरी दिखाते हुए बचाई जान

नई दिल्ली। मुंबई में पुलिस कांस्टेबल ने अहम मौके पर मदद कर चढ़ती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे एक यात्री का जान बचा ली। मुंबई के दाहेसर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और गिर गया। इसे देख मुंबई पुलिस कांस्टेबल ने यात्री को ट्रेन से दूर खींचा। घटना का सीसीटीवी वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था शख्स, Mumbai के Police Constable ने बचाई जान। वनइंडिया हिंदी
    ट्रेन से गिरे यात्री को एकदम खींचा

    ट्रेन से गिरे यात्री को एकदम खींचा

    मुंबई पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब ट्रेन चलने लगी तो एक शख्स दौड़ता हुआ आया और चढ़ने की कोशिश में अपना संतुलन खोकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। रेलवे स्टेशन पर पीसी योगेश हिरेमथ मौजूद थे। हिरेमथ ने उन्हें तुरंत ही खींच लिया। जिससे यात्री की जान बच गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    मुंबई पुलिस ने की तारीफ

    मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आपकी सुरक्षा बेहतर हाथों में है। पीसी योगेश हिरेमथ दाहेसर रेलवे स्टेशन पर थे जब एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। अलर्ट अधिकारी ने कुछ भी अनहोनी होने से पहले उसे खींचा और बाहर निकालने में कामयाब रहे।

    इस स्टेशन पर चार दिन में ये ऐसा दूसरा मामला

    बीते हफ्ते शुक्रवार को भी मुंबई के दाहेसर रेलवे स्टेशन पर एक कांस्टेबल ने 60 साल के शख्स की जान बचाई थी। यहां 60 साल के एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरकर कुछ उठाने लगे कि तभी ट्रेन आ गई। इससे वो बुरी तरह से घबरा गए। वहां मौजूद कांस्टेबल ने ऐन वक्त पर उनका हाथ खींचा और जान बचाई। एक सेकेंड का फर्क भी उनके प्लेटफॉर्म पर खींचे जाने और ट्रेन के आने में नहीं रहा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरता है और कुछ उठाने लगता है। वो अपना जूता भी ठीक करता दिखता है। तभी ट्रेन आती है तो वो घबरा जाता है कि प्लेटफॉर्म की तरफ भागे या दूसरी ओर बचे। इस बीच एक कांस्टेबल दौड़ते हुए आकर उसे आवाज लगाता है। किसी तरह वो उसकी जान बचाते हुए प्लेटफॉर्म पर खींचता है।

    ये भी पढ़ें- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर फंसे शख्स की कांस्टेबल ने बचाई जान, एक सेकेंड की देर होती तो ट्रेन के नीचे होता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+