सुनंदा पुष्कर केस: मैं बस थरूर को जानती हूं और कोई रिश्ता नहीं: मेहर

नई दिल्ली। रहस्यों के मकड़जाल में उलझेे सुनंदा मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। इंडिया टूडे की खबर की मुताबिक इस मामले में मार्च में एसआईटी ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ की थी। आपको बता दें कि मेहर फरवरी में इंडिया आयी थीं।

मेहर से एसआईटी ने फाइव स्टार होटल में पूछताछ की थी जिसमें मेहर ने अपने और शशि थरूर से किसी भी क्लोज रिलेशन से इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि वो शशि थरूर को बस जानती ही हैं और इसके अलावा उनसे और कोई रिश्ता नहीं है। उनकी पहली मुलाकात थरूर से 2013 में एक पुस्तक प्रदर्शनी में हुई थी। इसके अलावा उनसे किसी तरह का संबंध नहीं था और ना ही है।

मालूम हो कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दो साल पहले दिल्ली के लग्जरी होटल में मृत पायी गई थीं लेकिन पिछले साल जनवरी में दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत को हत्या करार दिया था। जिसके बाद एक नये सिरे से इस मामले की जांच शुरू हुई और इस मसले में कई बार दिल्ली पुलिस ने थरूर से घंटों लंबी पूछताछ की है।

सुनंदा की मित्र नलिनी सिंह ने आरोप लगाया है कि शशि थरूर की मेहर से काफी करीबी रिश्ते थे जिसके कारण सुनंदा काफी डिप्रेशन में थी जो कि उनकी मौत की वजह बना। फिलहाल हर बात जांच के घेरे में है, जिसके बारे में निश्चित तौर पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+