'मेहर ने सुंनदा को गरियाया वो मर गई इसलिए मैं भी मारी जा सकती हूं'
नई दिल्ली। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शशि थरूर के साथ तथाकथित रिश्तों को लेकर चर्चा में आयीं पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन पर बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीम नसरीन ने आरोप लगाया है कि वो उन्हें जान से मारना चाहती हैं इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा चाहिए।
दरअसल यह मामला ट्विटर पर कुछ विवादित टिप्पणियों को लेकर हो रहा है। नसरीन के मुताबिक उन्होंने ट्विटर पर पुराना वीडियो शेयर किया था जिसमें पाक सैनिकों पर बांग्लादेश युद्ध के दौरान 30 लाख लोगों की हत्या और २ लाख महिलाओं से रेप का आरोप लगा था।
जिसे देखकर मेहर को मिर्ची लग गई और वो नसरीन के खिलाफ ट्विटर पर जहर उगलने लगी। नसरीन ने मेहर का एक ट्विट शेयर किया है जिसमें मेहर ने लिखा है कि तसलीमा नसरीन अपने आप को समझती क्या हैं? क्या यही थिंकर, उदारवादी और खुले विचारों वाली तसलीमा नसरीन हैं?'
जिसके जवाब नसरीन ने मदद मांगते हुए कहा है कि ‘मेहर ने सुनंदा पुष्कर को भला-बुरा कहा और अगले दिन उनकी हत्या हो गई। मेहर ने आज मुझे भला-बुरा कहा, कल मैं भी मारी जा सकती हूं।













Click it and Unblock the Notifications