PAK ने जम्मू एयरपोर्ट के अलावा इन जगहों को भी बनाया निशाना, S-400 ने मार गिराई 8 मिसाइल व F-16 जेट
Jammu Airport: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। गुरुवार रात को जम्मू एयरपोर्ट पर कई जगहों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे हैं। सभी जगहों पर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।
पाकिस्तान द्वारा मिसाइल दागे जाने के बाद भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत एक्टिव हो गया। पाकिस्तान की 8 मिसाइलों और पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया है। अखनूर व पठानकोठ से भी पाकिस्तान ड्रोन मार गिराने जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े बजे से नौ बजे के बीच पाकिस्तान की ओर से जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा है। जम्मू पर रात 8 बजे सुसाइड ड्रोन से भी हमला किया है। फिलहाल भारत को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
कहां-कहां हो रहा?
पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी की।
जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट।
जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क जाम।
कुपवाड़ा में भी भारी गोलीबारी हो रही।
सतवारी कैंप पर हमले की खबर।
पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट।
पठानकोट के हलका सुजानपुर में ड्रोन दिखा।
क्या है S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान को दिखाई औकात
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम (जिसे S-400 Triumf भी कहा जाता है) एक अत्याधुनिक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (Surface-to-Air Missile System - SAM) है, जिसे रूस ने विकसित किया है। यह प्रणाली दुश्मन के हवाई खतरों जैसे लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज़ मिसाइल और यहां तक कि बैलिस्टिक मिसाइलों को भी लॉन्ग रेंज (लगभग 400 किमी) से सटीकता के साथ मार गिराने की क्षमता रखती है।
S-400 की प्रमुख विशेषताएं
निर्माता: अल्माज़-एंते (Almaz-Antey), रूस
मारक रेंज: 40 किमी से लेकर 400 किमी तक, मिसाइल के प्रकार पर निर्भर करता है
ट्रैकिंग क्षमता: एक साथ 100 से अधिक टारगेट ट्रैक कर सकता है
टारगेट डिटेक्शन रेंज: लगभग 600 किलोमीटर
मिसाइल प्रकार: इसमें 4 तरह की मिसाइलें होती हैं, जो विभिन्न रेंज और ऊंचाई पर निशाना साध सकती हैं
मोबाइल सिस्टम: यह पूरी तरह से मोबाइल है यानी ट्रक पर आधारित, जिससे इसे किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है
क्यों खास है S-400?
यह दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में एक मानी जाती है। अमेरिका ने भी तुर्की को S-400 लेने पर प्रतिबंध की चेतावनी दी थी, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी है जो आधुनिक जेट्स जैसे F-35 को भी पहचान और ट्रैक कर सकती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का रॉकेट हमला, सतवारी कैंट और सांबा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications