जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का रॉकेट हमला, सतवारी कैंट और सांबा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी
Jammu airport rocket attack: जम्मू से बड़ी खबर आ रही है। गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला किया गया है। साथ ही सतवारी कैंट पर भी हमले की खबर है। वहीं, सांबा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाकर रॉकेट छोड़े गए हैं।
आजतक की खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर पर रॉकेट हमले के बाद इलाके में मोबाइल सेवाएं बाधित हो गई हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S 400 ने पाकिस्तान 8 मिसाइल को मार गिराया है। एस 400 ने सभी मिसाइलों को मार गिराया और पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया।

इससे पहले रात 8 बजे जम्मू में ब्लैकआउट कर दिया गया था। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी शेलिंग हो रही है और कई ड्रोन भी देखे गए हैं। आरएसपुरा में भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।
उधर, सरहदी राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इन शहरों के लिए स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। श्रीगंगानगर और बीकानेर में ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।
उधर, ऑपरेशन 'सिंदूर' के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत ने रूस से मिले S-400 डिफेंस सिस्टम की मदद से नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गईं थीं, जिन्हें समय रहते नाकाम कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications